Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जय शाह को आईसीसी और बीसीसीआई ने जन्मदिन की दी बधाई

आईसीसी ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, "हमारे अध्यक्ष जय शाह को 37वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई। अब तक अपने कार्यकाल के दौरान शाह ने आईसीसी को महिला और पुरुष दोनों स्पर्धाओं में रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा करने, शोभा, यूनिलीवर और गूगल जैसे नए प्रायोजक हासिल करने और तीन सफल वैश्विक आयोजनों का नेतृत्व करने में मदद की है।"

22 Sep 2025

जय शाह को आईसीसी और बीसीसीआई ने जन्मदिन की दी बधाई

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने चेयरमैन को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी आईसीसी चेयरमैन जय शाह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

आईसीसी ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, "हमारे अध्यक्ष जय शाह को 37वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई। अब तक अपने कार्यकाल के दौरान शाह ने आईसीसी को महिला और पुरुष दोनों स्पर्धाओं में रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा करने, शोभा, यूनिलीवर और गूगल जैसे नए प्रायोजक हासिल करने और तीन सफल वैश्विक आयोजनों का नेतृत्व करने में मदद की है।"

बीसीसीआई ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आईसीसी के चेयरमैन जय शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!"

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।"

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गंभीर ने लिखा, "जय शाह, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। खेल को आगे बढ़ाने के लिए आपकी लगन और अथक प्रयास आने वाली पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ेगी।"

जय शाह का जन्म 22 सितंबर 1988 को हुआ था। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे हैं। उन्होंने 2009 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपना सफर शुरू किया था। साल 2019 में जय शाह को बीसीसीआई सचिव पद की जिम्मेदारी मिली थी। वह एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में आईसीसी के चेयरमैन हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जय शाह को आईसीसी और बीसीसीआई ने जन्मदिन की दी बधाई
आईसीसी ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, "हमारे अध्यक्ष जय शाह को 37वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई। अब तक अपने कार्यकाल के दौरान शाह ने आईसीसी को महिला और पुरुष दो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News