Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

विक्रांत मैसी की फिल्म में दिख सकती हैं जेनिफर लोपेज

रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज विक्रांत मैसी की अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'व्हाइट' के लिए एक खास 'वर्ल्ड पीस एंथम' गाने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब किसी भारतीय अभिनेता की फिल्म में जेनिफर लोपेज जैसी वैश्विक स्टार अपनी आवाज़ देंगी।

23 Jan 2026

विक्रांत मैसी की फिल्म में दिख सकती हैं जेनिफर लोपेज

बॉलीवुड में अब तक जो करिश्मा सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार भी नहीं कर पाए, वह अब विक्रांत मैसी करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'व्हाइट' ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हलचल मचा दी है। इस फिल्म से जुड़ा सबसे चौंकाने वाला अपडेट यह है कि हॉलीवुड की ग्लोबल पॉप आइकन जेनिफर लोपेज इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज विक्रांत मैसी की अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'व्हाइट' के लिए एक खास 'वर्ल्ड पीस एंथम' गाने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब किसी भारतीय अभिनेता की फिल्म में जेनिफर लोपेज जैसी वैश्विक स्टार अपनी आवाज़ देंगी। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को 'पठान' और 'फाइटर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और निर्माता महावीर जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

'हील द वर्ल्ड' जैसी विरासत रचने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, यह कोई साधारण गाना नहीं होगा। जेनिफर लोपेज जिस 'वर्ल्ड पीस एंथम' पर काम कर रही हैं, उसका मकसद पूरी दुनिया में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है। इस गाने की तुलना दिवंगत पॉप लीजेंड माइकल जैक्सन के ऐतिहासिक गीत 'हील द वर्ल्ड' से की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह एंथम अंग्रेज़ी और स्पेनिश भाषाओं में होगा और इसकी थीम भारतीय दर्शन 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी दुनिया एक परिवार है और विश्व शांति पर आधारित होगी। विक्रांत मैसी की फिल्म 'व्हाइट' इस तरह सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक सोच को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की एक बड़ी कोशिश बनकर उभर रही है। जेनिफर लोपेज की मौजूदगी ने इस फिल्म को पहले ही अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विक्रांत मैसी की फिल्म में दिख सकती हैं जेनिफर लोपेज
रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज विक्रांत मैसी की अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'व्हाइट' के लिए एक खास 'वर्ल्ड पीस एंथम' गाने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब किसी भारतीय अभ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News