Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

झज्जर की शूटर मनु भाकर ने पद्मश्री के लिए किया आवेदन

झज्जर के गांव गोरिया में जन्मीं मनु भाकर के परिवार एक सदस्य ने बताया कि मनु ने पद्मश्री के लिए आवेदन किया है।

16 Aug 2025

झज्जर की शूटर मनु भाकर ने पद्मश्री के लिए किया आवेदन

झज्जर। खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड विजेता झज्जर की शूटर मनु भाकर ने अब पद्मश्री सम्मान के लिए आवेदन किया है। वर्तमान में वह कजाकिस्तान में 16 से 30 अगस्त तक चल रही एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं।

झज्जर के गांव गोरिया में जन्मीं मनु भाकर के परिवार एक सदस्य ने बताया कि मनु ने पद्मश्री के लिए आवेदन किया है। मनु विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भी तैयारी कर रही है। यह प्रतियोगिता और इंटरनेशनल शूंटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप का आयोजन 2027-28 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में होगा। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमए कर चुकी मनु भाकर ने अब खेल मैनेजमेंट में एमबीए की पढ़ाई के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रोहतक में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। एशियाई चैंपियनशिप कज़ाकिस्तान से लौटने के बाद वह यह पढ़ाई शुरू करेंगी। उल्लेखनीय है कि मनु भाकर को खेल उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले देश के हर बड़े सम्मान से नवाजा जा चुका है। मनु भाकर को इस साल जनवरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से खेल रत्न पुरस्कार मिला था। वर्ष 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए ओलंपिक खेलों में टीम प्रतिस्पर्धा में मनु को दो स्वर्ण पदक हासिल हुए थे। इससे पहले वर्ष 2018 में हुए यूथ ओलंपिक में भी इस अचूक निशानेबाज ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। उसी साल आईएसएसएफ स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उसके बाद वर्ष 2022 विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व एक रजत और एशियन चैंपियनशिप 2023 की 25 मीटर टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झज्जर की शूटर मनु भाकर ने पद्मश्री के लिए किया आवेदन
झज्जर के गांव गोरिया में जन्मीं मनु भाकर के परिवार एक सदस्य ने बताया कि मनु ने पद्मश्री के लिए आवेदन किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News