Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

झाड़ग्राम पोस्ट ऑफिस को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया गया। झाड़ग्राम थाना की पुलिस तथा जिला पुलिस बल ने क्षेत्र को घेरकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी। आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

26 Feb 2026

झाड़ग्राम पोस्ट ऑफिस को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ग्राम। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित मुख्य डाकघर में गुरुवार को एक धमकी भरे ई-मेल से अचानक हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों द्वारा भेजे गए मेल में डाकघर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल बन गया।

धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया गया। झाड़ग्राम थाना की पुलिस तथा जिला पुलिस बल ने क्षेत्र को घेरकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी। आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

खबर पाकर घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा और डाकघर परिसर की सघन तलाशी ली। संदिग्ध वस्तुओं या विस्फोटक की आशंका को ध्यान में रखते हुए हर कोने की जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि डाकघर के आधिकारिक मेल पर यह धमकी क्यों भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना के कारण डाकघर का सामान्य कामकाज कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झाड़ग्राम पोस्ट ऑफिस को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में जुटी प
धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया गया। झाड़ग्राम थाना की पुलिस तथा जिला पुलिस बल ने क्षेत्र को घेरकर क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News