Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

झारखंडः सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकराई स्कूटी, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक अन्य घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाइयों रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार तथा भांजा राज गोप के साथ दिन में सुरदा अपनी ससुराल गया था। शुक्रवार रात चारों एक ही स्कूटी पर सवार होकर सुरदा से अपने घर जगन्नाथपुर लौट रहे थे।

10 Jan 2026

झारखंडः सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकराई स्कूटी, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक अन्य घायल

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में शुक्रवार रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुरदा स्थित यूनियन बैंक के समीप उस समय हुआ, जब एक ही स्कूटी पर सवार चार युवक सड़क किनारे खराब खड़ी हाइवा से जा टकराए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कूटी सहित सभी युवक हाइवा के नीचे घुस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाइयों रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार तथा भांजा राज गोप के साथ दिन में सुरदा अपनी ससुराल गया था। शुक्रवार रात चारों एक ही स्कूटी पर सवार होकर सुरदा से अपने घर जगन्नाथपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरदा यूनियन बैंक के पास अंधेरे के कारण सड़क किनारे पहले से खड़े हाइवा को वे देख नहीं पाए और स्कूटी उससे टकरा गई।

हादसे में रोहित कर्मकार (21), समीर कर्मकार (18) और राज गोप (17) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल कर्मकार (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहुल को तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला और मुसाबनी थाना की पुलिस घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।

हादसे की खबर फैलते ही जगन्नाथपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। बताया जाता है कि रोहित और राहुल दोनों शादीशुदा थे और घाटशिला क्षेत्र में पुट्टी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंडः सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकराई स्कूटी, तीन युवकों क
प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाइयों रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार तथा भांजा राज गोप के साथ दिन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News