Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड विधानसभा: गोला-मुरी रोड की खराब हालत और जेलों में 4जी-5जी जैमर लगाने का मुद्दा उठा

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक ममता देवी ने गोला-मुरी रोड की जर्जर हालत का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण बेहद खराब तरीके से किया गया है, जिसके कारण कुछ ही समय में सड़क की स्थिति खराब हो गई है।

14 Mar 2026

झारखंड विधानसभा: गोला-मुरी रोड की खराब हालत और जेलों में 4जी-5जी जैमर लगाने का मुद्दा उठा

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन शनिवार को सदन में सड़कों की खराब स्थिति और जेलों में मोबाइल नेटवर्क के दुरुपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। विधायकों ने सरकार से इन मामलों में ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक ममता देवी ने गोला-मुरी रोड की जर्जर हालत का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण बेहद खराब तरीके से किया गया है, जिसके कारण कुछ ही समय में सड़क की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है और जिम्मेदार संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि विधायक ने सड़क की जांच कराने की मांग की है। विभाग उनकी उपस्थिति में सड़क की जांच कराएगा। साथ ही बजट सत्र समाप्त होने के बाद पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, ताकि निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।

जेलों में 4जी-5जी जैमर लगाने का मुद्दा भी उठा

सदन में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने राज्य की जेलों में मोबाइल नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए 4जी और 5जी जैमर लगाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में सरकार की ओर से बताया गया था कि जेलों में 4जी-5जी नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे।

विधायक ने सरकार से पूछा कि इस दिशा में अब तक क्या प्रगति हुई है और कब तक जेलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

इस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य की जेलों में जल्द ही 4जी नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे। इससे जेल के अंदर मोबाइल नेटवर्क के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड विधानसभा: गोला-मुरी रोड की खराब हालत और जेलों में 4जी
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक ममता देवी ने गोला-मुरी रोड की जर्जर हालत का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण बेहद खराब तरीके से किया गया ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News