Please wait

झारखंड की 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव का ऐलान, चार चरण में होगी वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कुल 96 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें झारखंड की 14 सीटों पर भी चार चरणों में वोटिंग होगी।

16 Mar 2024

झारखंड की 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव का ऐलान, चार चरण में होगी वोटिंग

रांची। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होंगे। इसमें पूरे झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाई जाएगी। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही अब झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कुल 96 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें झारखंड की 14 सीटों पर भी चार चरणों में वोटिंग होगी।

कब-कब होगी वोटिंग
झारखंड में चौथे, पांचवें, छठवें और सातवें चरण में वोटिंग होगी। इस दौरान चौथे चरण में चार लोकसभा सीटों पर 13 मई को, पांचवें चरण में तीन लोकसभा सीटों पर 20 मई को, छठवें चरण में चार सीटों पर 25 मई को  वोटिंग होगी और 1 जून को आखिरी चरण में झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग होगी।

पिछले लोकसभा चुनाव का हाल
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने झारखंड की 14 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एक सीट पर आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) और एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। साल 2019 में झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे। झारखंड की 14 सीटों के लिए वोटिंग क्रमश: 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई, और 19 मई को हुई थी। वोटिंग के बाद 543 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन, एनडीए ने सरकार बनाई थी।

 झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 5 सीटें अनुसूचिच जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. एक लोकसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. 8 सीटों पर सामान्य वर्ग के लोग चुनाव लड़ते हैं. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एकमात्र सीट का नाम है पलामू.

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 5 लोकसभा सीट

अनुसूचित जनजाति के लिए झारखंड में आरक्षित 5 लोकसभा सीटों के नाम इस प्रकार हैं : सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) और दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित).

किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान

संसदीय सीट का नाम आरक्षण की स्थित वर्तमान सांसद चुनाव की तारीख
सिंहभूम अनुसूचित जनजाति (एसटी) गीता कोड़ा 13.05.2024
खूंटी अनुसूचित जनजाति (एसटी) अर्जुन मुंडा 13.05.2024
लोहरदगा अनुसूचित जनजाति (एसटी) सुदर्शन भगत 13.05.2024
राजमहल अनुसूचित जनजाति (एसटी) विजय हांसदा 01.06.2024
दुमका अनुसूचित जनजाति (एसटी) सुनील सोरेन 01.06.2024
पलामू अनुसूचित जाति (एससी) वीडी राम 13.05.2024
चतरा सामान्य सुनील कुमार सिंह 20.05.2024
धनबाद सामान्य पीएन सिंह 25.05.2024
गिरिडीह सामान्य चंद्रप्रकाश चौधरी 25.05.2024
हजारीबाग सामान्य जयंत सिन्हा 20.05.2024
कोडरमा सामान्य अन्नपूर्णा देवी 20.05.2024
रांची सामान्य संजय सेठ 25.05.2024
जमशेदपुर सामान्य विद्युत वरण महतो 25.05.2024
गोड्डा सामान्य डॉ निशिकांत दुबे 01.06.2024

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News