Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर

केरखेट्टा पर 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के चंगाबाड़ी में हुई मुठभेड़ में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

06 Aug 2025

झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर

रांची। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मंगलवार देर रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएलएफआई) के कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया है। केरखेट्टा पर 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के चंगाबाड़ी में हुई मुठभेड़ में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

एसपी हरिश बिन जमा को कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई उग्रवादी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक टीम गठित कर अभियान शुरू किया गया।

जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मारा गया।

पुलिस अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है, क्योंकि 12 से अधिक उग्रवादी मार्टिन के साथ थे और मुठभेड़ के बाद सभी इधर-उधर भागे हैं। पुलिस उग्रवादियों की घेराबंदी करने में लगी हुई है। अन्य उग्रवादियों को भी गोली लगने की सूचना है।क्योंकि पुलिस को घटनास्थल पर खून के निशान मिले है।

ऑपरेशन टीम में गुमला जिले की क्यूआरटी और दो थाना क्षेत्रों के साथ-साथ स्थानीय थाना बल भी शामिल थे।

मार्टिन केरकेट्टा मूल रूप से गुमला जिले के कामडारा के रेड़मा गांव का निवासी था। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के पकड़े जाने के बाद उस पर संगठन की जिम्मेदारी थी। केरकेट्टा पीएलएफआई के केंद्रीय समिति का सदस्य भी था। मार्टिन शुरुआती दिनों से ही दिनेश गोप के साथ रह रहा था। दोनों बचपन में लापुंग के महुगांव स्थित स्कूल में एक साथ पढ़े थे। बाद में दोनों ने एक साथ संगठन का विस्तार भी किया। मार्टिन कई घटनाओं में दिनेश गोप के साथ शामिल रहा है। सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम रखा था। टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने पीएलएफआई के कुख्यात मार्टिन केरकेट्टा पर केस दर्ज किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
केरखेट्टा पर 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के चंगाबाड़ी में हुई मुठभेड़ में उसके पास से हथियार भी बरामद किय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News