Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्लेऑफ से पहले आरसीबी में जोश हेजलवुड की हुई वापसी

आरसीबी को अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मंगलवार अर्थात 27 मई को खेलना है।

25 May 2025

प्लेऑफ से पहले आरसीबी में जोश हेजलवुड की हुई वापसी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सिर्फ कुछ लीग मुकाबले बाकी हैं, उसके बाद प्लेऑफ मुकाबले होंगे और फिर 3 जून को फाइनल खेला जाएगा। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम से जुड़ गए हैं।

आरसीबी को अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मंगलवार अर्थात 27 मई को खेलना है। इसके बाद प्लेऑफ मुकाबले शुरु हो जाएंगे। ऐसे में आरसीबी के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि उनकी टीम का प्रमुख तेज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड वापस आ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के आगमन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, "वो आ गया। स्वागत है जोश रेजिनाल्ड हेजलवुड!'

दरअसल, जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में अपना आखिरी मैच 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। इसके बाद तीन मई को वह कंधे की चोट के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। फिर भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 9 मई को आईपीएल एक हफ्ते के लिए सस्पेंड हो गया था। तब हेजलवुड अपने घर लौट गए थे। बाद में 17 मई को फिर से सीजन की शुरुआत हुई। ऐसे में अब हेजलवुड एक बार फिर अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। हेजलवुड के आने से टीम को मजबूती मिलेगी।

34 साल के जोश हेजलवुड ने अब तक आईपीएल 2025 में कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.44 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट झटके हैं।

हेजलवुड अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जून से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं। इस सब के बावजूद जोश हेजलवुड आरसीबी के साथ जुड़े हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्लेऑफ से पहले आरसीबी में जोश हेजलवुड की हुई वापसी
आरसीबी को अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मंगलवार अर्थात 27 मई को खेलना है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News