Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ब्रिटेन की क्रिकेट पत्रिका विजडन के दीप्ति शर्मा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनने पर आगरा में खुशी

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को विजडन अल्मानैक 2026 में प्रतिष्ठित 'लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड' (वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर) के रूप में रैंकिंग देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने 2025 आई सी सी महिला वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विकेट लेने और 215 रन बनाने के लिए यह पुरस्कार जीता।

15 Apr 2026

ब्रिटेन की क्रिकेट पत्रिका विजडन के दीप्ति शर्मा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनने पर आगरा में खुशी

आगरा। क्रिकेट जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक और उपलब्धि हासिल कर आगरा का गौरव बढ़ाया है। ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पत्रिका ने दीप्ति शर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है।इससे उत्तर प्रदेश के आगरा में खुशी की लहर की है।

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को विजडन अल्मानैक 2026 में प्रतिष्ठित 'लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड' (वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर) के रूप में रैंकिंग देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने 2025 आई सी सी महिला वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विकेट लेने और 215 रन बनाने के लिए यह पुरस्कार जीता। विजडन पत्रिका में दीप्ति का नाम दर्ज होने के बाद आगरा के खेल प्रेमियों और क्रिकेट साधकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके भाई क्रिकेट कोच सुमित शर्मा, दीप्ति के पिता भगवान शर्मा, मां सुशीला शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे आगरा का सम्मान बताया।

दीप्ति शर्मा के भाई और क्रिकेट कोच सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति ने हर स्तर पर काबिलियत साबित की है और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विजडन अवार्ड मिलने से परिवार के सभी सदस्यों, परिचितों और मित्रों में बहुत खुशी है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन से बातचीत में उन्होंने बताया कि दीप्ति को विजडन अवार्ड मिलना आगरा क्रिकेट इतिहास में एक गौरवपूर्ण घटना है। इस सम्मान से यहां के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और क्रिकेट में अपना कॅरियर बनाने के लिए एक जोश पैदा होगा।

उल्लेखनीय है कि विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित वार्षिक क्रिकेट पत्रिका है। 1864 से हर साल प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका की शुरुआत प्रसिद्ध क्रिकेटर जॉन विजडन ने की थी। इस किताब में दिए गए आंकड़े और विश्लेषण क्रिकेट का सटीक और मानक विश्लेषण माना जाता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ब्रिटेन की क्रिकेट पत्रिका विजडन के दीप्ति शर्मा को सर्वश्रे
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को विजडन अल्मानैक 2026 में प्रतिष्ठित 'लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड' (वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर) के रूप में रैंकिंग दे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News