Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका ने दिया बेटी को जन्म

दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टेक्स्ट इमेज शेयर किया, जिसमें लिखा था, "हमारे दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे कृतज्ञता के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी नन्ही बहन से मिलने के लिए उत्साहित हैं। राहा पल्लिकल कार्तिक, प्यार दीपिका और दिनेश।"

19 Mar 2026

दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी प्रशंसकों साथ साझा की है। इसमें कार्तिक ने अब अपनी नन्ही बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।

दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टेक्स्ट इमेज शेयर किया, जिसमें लिखा था, "हमारे दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे कृतज्ञता के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी नन्ही बहन से मिलने के लिए उत्साहित हैं। राहा पल्लिकल कार्तिक, प्यार दीपिका और दिनेश।"

दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी से तलाक से बाद साल 2015 में कार्तिक ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी रचाई थी। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। कपल तीसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। दंपति के पहले से ही दो बेटे हैं, कबीर और जियान। अब परिवार में एक बेटी के आने से घर खुशियों से भर गया है।

दिनेश कार्तिक के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर के दौरान भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तीनों प्रारूपों में 3463 रन बनाए। 257 आईपीएल मैचों में 4842 रन बनाए हैं। कार्तिक ने 2024 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। वर्तमान में वह आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका ने दिया बेटी
दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टेक्स्ट इमेज शेयर किया, जिसमें लिखा था, "हमारे दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे कृतज्ञता के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News