Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वायनाड में हुए भूस्खलन पर भाजपा अध्यक्ष ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से बचाव प्रयासों में मदद करने का किया अनुरोध

इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से घटनास्थल पर संकट में फंसे हुए लोगों की मदद करने का आह्वान किया है।

30 Jul 2024

वायनाड में हुए भूस्खलन पर भाजपा अध्यक्ष ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से बचाव प्रयासों में मदद करने का किया अनुरोध

नई दिल्ली। केरल के वायनाड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मौत की खबर है और हजारों लोग घायल हुए हैं। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से घटनास्थल पर संकट में फंसे हुए लोगों की मदद करने का आह्वान किया है।

जे पी नड्डा ने ‘ एक्स’ पर अपने संदेश में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन से अत्यंत दुःखी हैं। उन परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि केरल भाजपा अध्यक्ष और वायनाड से भाजपा उम्मीदवार रहे सुरेन्द्रन घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने केरल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से दिशा-निर्देशों के अनुसार बचाव प्रयासों में सहायता करने और संकट में फंसे लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वायनाड में हुए भूस्खलन पर भाजपा अध्यक्ष ने जताया दुख, कार्यक
इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से घटनास्थल पर संकट में फंसे हुए लोगों की मदद करने का आह्वान क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News