Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

21 जुलाई मंच तोड़फोड़ मामला : कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

उन्होंने घोषणा की कि वे पूरी रात वहीं रहकर पहरा देंगी, ताकि 21 जुलाई के शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कोई बाधा न आए

21 Jul 2026

21 जुलाई मंच तोड़फोड़ मामला : कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम से पहले मंच पर कथित तोड़फोड़ के मामले में कालीघाट तृणमूल कांग्रेस ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस से पूछा कि घटना के बाद क्या कार्रवाई की गई है और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की।
मंगलवार को कालीघाट तृणमूल की ओर से अधिवक्ता अर्क नाग ने अदालत को बताया कि सोमवार रात घटना के तुरंत बाद विस्तृत जानकारी ई-मेल के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती को भेजी गई थी। उन्होंने इस मामले में हाई कोर्ट के पूर्व निर्देशों का भी उल्लेख किया।
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने राज्य के महाधिवक्ता से कहा कि अदालत ने पहले ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद यह घटना कैसे हुई और पुलिस ने अब तक क्या कदम उठाए हैं, इसकी जानकारी मांगी गई।
अदालत ने पुलिस को मंगलवार को ही इस संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही संयुक्त पुलिस आयुक्त को यह सुनिश्चित करने को कहा कि 21 जुलाई के कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट की अनुमति से इस वर्ष कालीघाट तृणमूल कांग्रेस ने कैथेड्रल रोड स्थित बिरला तारामंडल के सामने 21 जुलाई शहीद दिवस समारोह का मंच बनाया है। सोमवार शाम तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था और आरोप लगाया था कि उनकी सभा और रैली में बाधा पहुंचाई जा रही है तथा दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था में भी मुश्किलें खड़ी की जा रही हैं।
रात करीब 11 बजे मंच पर कथित तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद ममता बनर्जी, डोला सेन, डेरेक ओ'ब्रायन सहित अन्य तृणमूल नेता मौके पर पहुंचे। ममता बनर्जी ने वहीं से हैंड माइक के जरिए आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने मंच पर हमला किया है। उन्होंने घोषणा की कि वे पूरी रात वहीं रहकर पहरा देंगी, ताकि 21 जुलाई के शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कोई बाधा न आए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


21 जुलाई मंच तोड़फोड़ मामला
उन्होंने घोषणा की कि वे पूरी रात वहीं रहकर पहरा देंगी, ताकि 21 जुलाई के शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कोई बाधा न आए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News