Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पहचान के सवाल पर जुनैद खान ने तोड़ी चुप्पी

उन्होंने माना कि उनके पिता ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है, उसका छोटा सा हिस्सा पाने में भी उन्हें पूरी जिंदगी लग जाएगी।

07 May 2026

पहचान के सवाल पर जुनैद खान ने तोड़ी चुप्पी

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल ही में अपनी पहचान और स्टार किड होने के दबाव को लेकर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म एक दिन की को-स्टार साई पल्लवी के साथ बातचीत के दौरान जुनैद ने कहा कि 'आमिर खान का बेटा' होने की पहचान हमेशा उनके साथ जुड़ी रहेगी। उन्होंने माना कि उनके पिता ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है, उसका छोटा सा हिस्सा पाने में भी उन्हें पूरी जिंदगी लग जाएगी।

जुनैद ने कहा, "ये साया हमेशा रहेगा। यह न सकारात्मक है और न नकारात्मक। पापा 35 सालों से स्टार हैं और मैं उनसे मुकाबला नहीं कर रहा हूं। मैं चाहे कितना भी अच्छा काम कर लूं, लोग मुझे आमिर खान का बेटा ही कहेंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि वे केवल वही प्रोजेक्ट करना चाहते हैं, जो उन्हें पसंद हों और जहां काम का माहौल अच्छा हो। वहीं आमिर खान भी कई बार अपने बेटे की तारीफ करते हुए कह चुके हैं कि जुनैद इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए खुद मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने कभी काम के लिए पिता का सहारा नहीं लिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जुनैद खान ने साल 2024 में महाराज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। इसके बाद वह खुशी कपूर के साथ लवयापा में नजर आए, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। हाल ही में रिलीज हुई 'एक दिन' के जरिए साई पल्लवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल नहीं रही।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहचान के सवाल पर जुनैद खान ने तोड़ी चुप्पी
उन्होंने माना कि उनके पिता ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है, उसका छोटा सा हिस्सा पाने में भी उन्हें पूरी जिंदगी लग जाएगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News