Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दक्षिण 24 परगना में महज़ तीन मिनट की तूफानी तबाही, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त

तेज़ हवाओं की चपेट में आकर कई घर टूट गए, बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पंचायत ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

15 Jul 2025

दक्षिण 24 परगना में महज़ तीन मिनट की तूफानी तबाही, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त

दक्षिण 24 परगना। सिर्फ तीन मिनट की एक विनाशकारी आंधी ने दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों को तहस-नहस कर दिया। तेज़ हवाओं की चपेट में आकर कई घर टूट गए, बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पंचायत ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

राज्य के दक्षिण बंगाल क्षेत्र में इन दिनों कम दबाव के प्रभाव के कारण मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बीती रात भी दक्षिण 24 परगना के कई हिस्सों में बारिश हुई। अलीपुर मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे रायदीघी के गायनेरघेड़ी और कुमड़ोपाड़ा गांवों में तेज़ तूफान आया। तीन मिनट की उस तेज़ आंधी ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। कई घरों की छतें उड़ गईं और टिन, टालियों और एस्बेस्टस की चादरें टूटकर इधर-उधर बिखर गईं। कई मकानों की दीवारें ढह गईं। विशालकाय पेड़ तेज़ हवाओं से जड़ से उखड़ गए और कई जगहों पर बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कई सड़कों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए और यातायात ठप हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रायदीघी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मथुरापुर-2 नंबर ब्लॉक के बीडीओ मोहम्मद साजिर हुसैन ने बताया कि इस तूफान से दो गांवों में करीब 30 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत के तौर पर स्थानीय पंचायत को सूखा राशन, प्लास्टिक तिरपाल और अन्य आवश्यक सामग्री भेजी गई है। राहत वितरण का काम जारी है।

बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। सड़क से पेड़ हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य करने का काम भी जारी है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन तूफान के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण 24 परगना में महज़ तीन मिनट की तूफानी तबाही, दर्जनों घ
तेज़ हवाओं की चपेट में आकर कई घर टूट गए, बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News