Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आरजी कर मामले की सुनवाई से अलग हुई न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की पीठ

खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार संभवतः एक न्यायिक आयोग गठित करने की प्रक्रिया में है। ऐसे में मामले की विस्तृत सुनवाई किसी अन्य उपयुक्त पीठ द्वारा की जा सकती है।

12 May 2026

आरजी कर मामले की सुनवाई से अलग हुई न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की पीठ

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज चिकित्सक-छात्रा दुष्कर्म और हत्या मामला की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की खंडपीठ ने मामले से स्वयं को अलग कर लिया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि अदालत में मामलों का अत्यधिक दबाव है और न्यायहित में यह मामला ऐसी पीठ को सौंपा जाना चाहिए जो पर्याप्त समय दे सके।

खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार संभवतः एक न्यायिक आयोग गठित करने की प्रक्रिया में है। ऐसे में मामले की विस्तृत सुनवाई किसी अन्य उपयुक्त पीठ द्वारा की जा सकती है।

मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मामले में स्थिति रिपोर्ट कलकत्ता उच्च न्यायालय में पेश की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। पिछली सुनवाई में न्यायमूर्ति मंथा की पीठ ने कहा था कि आवश्यकता पड़ने पर सीबीआई दोषसिद्ध आरोपित तथा अन्य संदिग्धों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए एजेंसी को किसी भी व्यक्ति से पूछताछ करने की अनुमति दी गई थी।

इससे पहले मार्च में न्यायमूर्ति देवांशु बसाक की खंडपीठ भी पीड़िता के परिवार द्वारा दायर मामले की सुनवाई से अलग हो गई थी। अदालत ने कहा था कि मामले की शीघ्र सुनवाई की मांग की जा रही है, लेकिन समयाभाव के कारण विस्तृत सुनवाई संभव नहीं हो पा रही है।

गौरतलब है कि नौ अगस्त 2024 को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक चिकित्सक-छात्रा का शव बरामद हुआ था। घटना के अगले दिन कोलकाता पुलिस ने सिविक वॉलंटियर संजय राय को गिरफ्तार किया था। बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

18 जनवरी 2025 को सियालदह अदालत ने मामले में फैसला सुनाते हुए संजय राय को दोषी करार दिया था। इसके बाद 20 जनवरी को न्यायाधीश अनिर्वाण दास ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

हालांकि फैसले से पहले पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उस समय मामला उच्चतम न्यायालय में भी लंबित था। बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि इस मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय ही करेगा, जिसके बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय में सुनवाई जारी थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर मामले की सुनवाई से अलग हुई न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा
खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार संभवतः एक न्यायिक आयोग गठित करने की प्रक्रिया में है। ऐसे में मामले की विस्तृत सुनवाई किसी अन्य उपयुक्त पीठ द्वारा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News