Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

न्यायमूर्ति सुजय पॉल ने कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

इससे पूर्व वे तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश और बाद में वहां के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं

16 Jan 2026

न्यायमूर्ति सुजय पॉल ने कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

कोलकाता। न्यायमूर्ति सुजय पॉल ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह जून, 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश और भारत सरकार की अधिसूचना के बाद उन्हें 16 जनवरी, 2026 से कलकत्ता उच्च न्यायालय का 44वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वर्तमान और पूर्व न्यायाधीशों, विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों, राज्य सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि, न्यायमूर्ति सुजय पॉल 18 जुलाई 2025 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने आठ अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाला। इससे पूर्व वे तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश और बाद में वहां के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।
अपने संबोधन में न्यायमूर्ति पॉल ने अपने विधिक जीवन की यात्रा का उल्लेख किया और अपनी माता के योगदान को विशेष रूप से याद किया, जिन्होंने उनके पिता के निधन के बाद उन्हें एकल अभिभावक के रूप में पाला। उन्होंने कहा कि यद्यपि उन्होंने अपने करियर के अंतिम दौर में कलकत्ता उच्च न्यायालय को जॉइन किया, फिर भी वह संस्थान की गरिमा, पवित्रता और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।
उन्होंने अपने भाषण में नारद-स्मृति का उल्लेख करते हुए कहा, “न्यायालय तब तक न्यायालय नहीं है, जब तक उसमें बुजुर्ग न हों; बुजुर्ग तब तक बुजुर्ग नहीं हैं, जब तक वे धर्म का पोषण न करें, धर्म तब तक धर्म नहीं है, जब तक वह सत्य को बढ़ावा न दे और सत्य तब तक सत्य नहीं है, जब तक वह कुतर्क से मुक्त न हो।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुजय पॉल ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
इससे पूर्व वे तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश और बाद में वहां के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News