Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता के करीबी व पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा दिया

इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं

19 Jun 2026

ममता के करीबी व पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा दिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ रही पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को शुक्रवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, ज्योतिप्रिय मल्लिक ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके कारण अब संगठन की जिम्मेदारियां निभा पाना उनके लिए संभव नहीं है।
हाल ही में ज्योतिप्रिय मल्लिक को तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी समिति में जगह दी गई थी लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने में असमर्थता जताई है।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले ज्योतिप्रिय मल्लिक लंबे समय से तृणमूल के कद्दावर नेताओं में गिने जाते रहे हैं। वे पार्टी संगठन एवं तृणमूल सरकारों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी में जारी उठा पटक के बीच ज्योतिप्रिय के इस्तीफे को राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ज्योतिप्रिय मल्लिक ने तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा दिया
इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News