Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आसमान में 'काल' बनकर मंडरायी कालबैशाखी

अमित शाह का विमान 55 मिनट तक हवा में फंसा, चार उड़ानें डायवर्ट

28 Mar 2026

आसमान में 'काल' बनकर मंडरायी कालबैशाखी

कोलकाता। शुक्रवार की रात कोलकाता और आसपास के इलाकों में आए भीषण कालबैशाखी तूफान ने न सिर्फ जमीन पर, बल्कि आसमान में भी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे गंभीर स्थिति तब पैदा हुई जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विमान इस तूफान की चपेट में आ गया और करीब 55 मिनट तक हवा में फंसने के बाद उसे उतारने की अनुमति दी गई। 
मौसम विभाग के अनुसार, अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम कर दी थी। हवा की गति इतनी तेज थी कि विमानों को उतरना बेहद जोखिम भरा हो गया था। इस खराब मौसम के चलते कोलकाता एयरपोर्ट प्रशासन को मजबूर होकर चार विमानों को उतरने की अनुमति नहीं देनी पड़ी, और उन्हें अपना रूट बदलकर दूसरे एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इन चार डायवर्ट किए गए विमानों में दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। फ्लाई दुबई और थाई एयरवेज की फ्लाइट्स, जो दुबई और बैंकॉक से कोलकाता आ रही थीं, उन्हें कोलकाता के बजाय ढाका एयरपोर्ट पर उतरने की सलाह दी गई। फ्लाई दुबई का विमान रात करीब 1 बजकर 3 मिनट पर और थाई एयरवेज की फ्लाइट रात 1 बजकर 47 मिनट पर ढाका में सुरक्षित उतरी। इसके अलावा, घरेलू उड़ानों में हैदराबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर भेजा गया, जबकि बेंगलुरु से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। ये दोनों विमान भी लखनऊ और नागपुर में सुरक्षित उतर गए। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे तनावपूर्ण स्थिति अमित शाह के विमान को लेकर रही। 
निर्धारित समय के अनुसार, अमित शाह का विमान रात 11 बजकर 40 मिनट पर कोलकाता पहुंचने वाला था, लेकिन तूफान के कारण यह संभव नहीं हो सका। विमान रात करीब 12 बजकर 25 मिनट पर कोलकाता के आसमान में पहुंचा, लेकिन तेज आंधी और कम विजिबिलिटी के कारण उसे लैंडिंग की मंजूरी नहीं मिली। करीब 55 मिनट तक अमित शाह का विमान कोलकाता के आसमान में चक्कर काटता रहा। इस दौरान विमान एक बार कृष्णानगर की दिशा में भी घूमकर आया। अंतत:, मौसम में थोड़ी राहत मिलने के बाद रात 1 बजकर 20 मिनट के आसपास विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति दी गई। 
गौरतलब है कि इसी तरह की स्थिति ठीक एक दिन पहले भी देखने को मिली थी, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान भी खराब मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर उतर नहीं सका था और उसे करीब डेढ़ घंटे तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा था। कोलकाता एयरपोर्ट पर लगातार दो दिनों तक मौसम की इस मार के कारण विमानों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा, जिससे सैकड़ों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों को मौसम के पूर्वानुमान और हवाई यातायात प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आसमान में 'काल' बनकर मंडरायी कालबैशाखी
अमित शाह का विमान 55 मिनट तक हवा में फंसा, चार उड़ानें डायवर्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News