Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल में कालबैसाखी का अलर्ट, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी दक्षिण बंगाल की ओर आ रही है, जिससे आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू होगा। हालांकि, कुछ जगहों पर उमस बनी रह सकती है।

26 Apr 2026

दक्षिण बंगाल में कालबैसाखी का अलर्ट, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

हुगली। भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। अलीपुर मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कालबैसाखी (आंधी-तूफान) और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में रविवार से बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर बंगाल के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी दक्षिण बंगाल की ओर आ रही है, जिससे आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू होगा। हालांकि, कुछ जगहों पर उमस बनी रह सकती है।

कोलकाता में रविवार से लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति अगले शनिवार तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नदिया, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों के लिए रविवार और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

समुद्र में भी तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा है और झोंकों में यह 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके कारण पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के तटीय इलाकों में समुद्र उग्र बना हुआ है। मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर बंगाल में रविवार और सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह स्थिति अगले शनिवार तक बनी रहने की संभावना है।

रविवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पांच दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल में कालबैसाखी का अलर्ट, कोलकाता समेत कई जिलों म
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से बड़ी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News