Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल में फिर लौटेगा कालबैशाखी का कहर, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

05 Apr 2026

दक्षिण बंगाल में फिर लौटेगा कालबैशाखी का कहर, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

कोलकाता। दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाकों में एक बार फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। उमस भरी गर्मी के बीच यह मौसम कुछ राहत जरूर दे सकता है। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि जल्द ही दक्षिण बंगाल के कम से कम दस जिलों में कालबैशाखी की संभावना है, जिसमें कोलकाता भी शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

रविवार से ही कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में हल्की और बिखरी हुई बारिश की संभावना है, जो पूरे सप्ताह जारी रह सकती है। मंगलवार से शुक्रवार के बीच कोलकाता में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सोमवार को इसके साथ हुगली और पूर्व बर्दवान भी शामिल होंगे। मंगलवार से पूरे दक्षिण बंगाल में मौसम और खराब होने की संभावना है।

बुधवार और गुरुवार को तूफान का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन दो दिनों में हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कालबैशाखी तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, समुद्र में मछुआरों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मंगलवार को बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान और बीरभूम में ओले गिर सकते हैं। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कोचबिहार में भी मंगलवार और बुधवार को ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

उत्तर बंगाल के सभी जिलों में खराब मौसम बना रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में सात से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं आ रही हैं, जिससे रविवार तक कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। वहीं उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन (अक्ष रेखा) बनी हुई है, जो उत्तर बांग्लादेश, मेघालय और दक्षिण-पूर्व असम से होकर गुजर रही है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी आ रही है, जिससे पांच से नौ अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

रविवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल में फिर लौटेगा कालबैशाखी का कहर, कई जिलों में आ
मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News