Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कालियाचक कांड का 'खलनायक' दबोचा : बागडोगरा एयरपोर्ट पर धरा गया मिम नेता

सलाखों में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का मास्टरमाइंड

03 Apr 2026

कालियाचक कांड का 'खलनायक' दबोचा : बागडोगरा एयरपोर्ट पर धरा गया मिम नेता

कोलकाता। मालदा के कालियाचक में लोकतंत्र और न्यायपालिका को शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य सूत्रधार को पुलिस ने आखिरकार सलाखों के पीछे भेज दिया है। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (मिम) के नेता मफक्केरुल इस्लाम, जिसे कालियाचक हिंसा का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, उसे बागडोगरा हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह राज्य से फरार होने की फिराक में था। मफक्केरुल पर आरोप है कि उसने ही उस हिंसक भीड़ का नेतृत्व किया और उसे उकसाया, जिसने सात न्यायिक अधिकारियों को करीब 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने बागडोगरा एयरपोर्ट पर जाल बिछाया था। जैसे ही मफक्केरुल वहां पहुँचा, सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोच लिया। 
सूत्रों के अनुसार, कालियाचक के बीडीओ कार्यालय में मतदाता सूची (स्ढ्ढक्र प्रक्रिया) के विरोध के नाम पर जो तांडव मचा था, उसकी पूरी पटकथा मफक्केरुल ने ही लिखी थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह कोई अचानक उपजा जनाक्रोश नहीं था, बल्कि सोची-समझी साजिश थी ताकि चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान डाला जा सके और संवैधानिक संस्थाओं के मनोबल को तोड़ा जा सके। इस मामले में पुलिस को डिजिटल साक्ष्यों से बड़ी मदद मिली है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो में मफक्केरुल को भीड़ को भड़काते और अधिकारियों की घेराबंदी का निर्देश देते हुए देखा गया है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही एक आईएसएफ उम्मीदवार समेत कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब मफक्केरुल से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सुनियोजित घेराबंदी के पीछे किन बड़े सफेदपोशों का हाथ है और क्या इसके लिए कोई विदेशी फंडिंग या बाहरी निर्देश प्राप्त थे। कालियाचक की इस घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा में हुई इस भारी चूक पर गहरी नाराजगी जताते हुए राज्य प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। इसी दबाव के बीच एनआईए ने भी मामले की समानांतर जांच शुरू कर दी है। मफक्केरुल की गिरफ्तारी को इस केस की सबसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस गिरफ्तारी के बाद हड़कंप है, क्योंकि चुनाव के ऐन पहले एक प्रमुख नेता का नाम इस तरह के रक्तचरित्र में आना विपक्षी दलों के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। अब देखना यह है कि मफक्केरुल के मुंह खोलने के बाद और कितने रसूखदारों के नाम इस कालियाचक फाइल से बाहर आते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बागडोगरा एयरपोर्ट पर धरा गया मिम नेता
सलाखों में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का मास्टरमाइंड





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News