Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीबीआई हिरासत में कालीघाट के काकू का अनशन, खाने-पीने से इनकार

सीबीआई ने अदालत में बताया कि सुजयकृष्ण भद्र जानबूझकर मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनकी हिरासत जोखिमपूर्ण हो गई है

21 Dec 2024

सीबीआई हिरासत में कालीघाट के काकू का अनशन, खाने-पीने से इनकार

कोलकाता। नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार सुजयकृष्ण भद्र, जिन्हें 'कालीघाट के काकू' के नाम से जाना जाता है, सीबीआई हिरासत में अनशन पर हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सुजयकृष्ण भद्र ने पिछले चार दिनों से न तो खाना खाया है और न ही कोई दवा ली है। इस कारण उनकी शुगर का स्तर बढ़ गया है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। सीबीआई के वकील ने शनिवार को विशेष अदालत में यह जानकारी दी।
सीबीआई ने अदालत में बताया कि सुजयकृष्ण भद्र जानबूझकर मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनकी हिरासत जोखिमपूर्ण हो गई है। इसी आधार पर जांच एजेंसी ने उन्हें जेल हिरासत में भेजने की अपील की। सीबीआई के वकील ने अदालत में कहा कि वह राजनीतिक व्यक्तित्व हैं और जानते हैं कि अनशन करने से कई फायदे मिल सकते हैं।
इसके जवाब में सुजयकृष्ण के वकील ने अदालत से अपील की कि उनके मुवक्किल बीमार हैं और राजनीति से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अनुरोध किया कि सुजयकृष्ण भद्र को हाउस अरेस्ट में रखा जाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुजयकृष्ण भद्र को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही, सीबीआई की ओर से उनके आवाज़ के नमूने लेने की अपील भी अदालत ने मंजूर कर ली।
उल्लेखनीय है कि सुजयकृष्ण भद्र को 25 नवंबर को ईडी मामले में हाई कोर्ट में जमानत याचिका की सुनवाई के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। 63 वर्षीय भद्र पहले से ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे पहले उनके घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी और उनसे पूछताछ भी की थी। गिरफ्तारी के बाद से ही उन्होंने सीबीआई हिरासत में अनशन शुरू कर दिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीबीआई हिरासत में कालीघाट के काकू का अनशन, खाने-पीने से इनका
सीबीआई ने अदालत में बताया कि सुजयकृष्ण भद्र जानबूझकर मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनकी हिरासत जोखिमपूर्ण हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News