Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

रैली की अनुमति के लिए कलीघाट तृणमूल पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट

कोलकाता के कालीघाट क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस इकाई ने प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पार्टी की ओर से दावा किया गया कि पुलिस बुधवार को प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं दे रही है। हाईकोर्ट ने याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है।

07 Jul 2026

रैली की अनुमति के लिए कलीघाट तृणमूल पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट

कोलकाता। कोलकाता के कालीघाट क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस इकाई ने प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पार्टी की ओर से दावा किया गया कि पुलिस बुधवार को प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं दे रही है। हाईकोर्ट ने याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को आयोजित होने वाली इस रैली में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह रैली बारुईपुर की घटना के विरोध में निकाली जाएगी या किसी अन्य मुद्दे पर।

इससे पहले सोमवार को बारुईपुर की घटना के विरोध में ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट स्थित आवास से मोमबत्ती मार्च निकाला था। आरोप है कि केंद्रीय बलों ने उनके जुलूस को गली के मुहाने पर रोकने की कोशिश की थी, लेकिन ममता बनर्जी अपने समर्थकों के साथ बैरिकेड पार कर हरिश चटर्जी स्ट्रीट तक पहुंच गई थीं। उसी दिन राज्यसभा सांसद डोला सेन, प्रतिमा मंडल और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बिमान बनर्जी भी बारुईपुर पहुंचे थे।

मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ के समक्ष तृणमूल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने मामले का उल्लेख किया। उन्होंने अदालत को बताया कि पुलिस रैली की अनुमति नहीं दे रही है। इस पर न्यायालय ने याचिका दायर करने की अनुमति प्रदान की। मामले की सुनवाई मंगलवार दोपहर दो बजे होने की संभावना है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में चुनाव के बाद पार्टी की स्थिति और हाकरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के विरोध में भी ममता बनर्जी सड़क पर उतरी थीं। अब कालीघाट तृणमूल एक बार फिर बुधवार को रैली निकालने की तैयारी कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रैली की अनुमति के लिए कलीघाट तृणमूल पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट
कोलकाता के कालीघाट क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस इकाई ने प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पार्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News