Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

सोनम वांगचुक के समर्थन में विधानसभा परिसर में धरने पर बैठा 'कालीघाट तृणमूल', केंद्र से वार्ता शुरू करने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के समर्थन में शुक्रवार को 'कालीघाट तृणमूल' के नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

17 Jul 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में विधानसभा परिसर में धरने पर बैठा 'कालीघाट तृणमूल', केंद्र से वार्ता शुरू करने की मांग

कोलकाता। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के समर्थन में शुक्रवार को 'कालीघाट तृणमूल' के नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। धरने में तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए और केंद्र सरकार से वांगचुक की मांगों पर तत्काल बातचीत शुरू करने की अपील की।

धरना प्रदर्शन में तृणमूल नेता शोभनदेव चटर्जी, कुणाल घोष, अलिफा अहमद, विमान बनर्जी, अशोक देव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सोनम वांगचुक से बातचीत कर उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जता चुकी हैं।

धरना मंच से नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से जारी अनशन के कारण सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार अब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है।

वरिष्ठ नेता शोभनदेव चटर्जी ने कहा कि सोनम वांगचुक किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं और शिक्षा तथा पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो यह पूरे देश की क्षति होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही वांगचुक के आंदोलन का समर्थन कर चुकी हैं और उनके निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मुलाकात कर चुका है। उन्होंने कहा कि केवल चिकित्सकीय टीम भेजना पर्याप्त नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार को वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से चर्चा के लिए तत्काल सरकारी प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोनम वांगचुक के समर्थन में विधानसभा परिसर में धरने पर बैठा '
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के समर्थन में शुक्रवार को 'कालीघाट तृणमूल' के नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रति





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News