Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कल्याण बंद्योपाध्याय का वाम मोर्चा पर हमला: “बुद्धदेव के दौर में बना बंगाल का काला इतिहास”

उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हत्या और बलात्कार के सबसे अधिक मामले वाम शासन के दौरान हुए थे, और इनमें भी बुद्धदेव भट्टाचार्य के शासनकाल में सबसे ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं।

16 Oct 2025

कल्याण बंद्योपाध्याय का वाम मोर्चा पर हमला: “बुद्धदेव के दौर में बना बंगाल का काला इतिहास”

हुगली। श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने बुधवार शाम तृणमूल के विजया सम्मेलन के मंच से वाममोर्चा सरकार और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हत्या और बलात्कार के सबसे अधिक मामले वाम शासन के दौरान हुए थे, और इनमें भी बुद्धदेव भट्टाचार्य के शासनकाल में सबसे ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं।

कल्याण बंद्योपाध्याय ने कहा, “आज कुछ वामपंथी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन उनको याद रखना चाहिए, उनका अतीत कोई नहीं भूला है। बंगाल में हत्या-बलात्कार उनके समय में सबसे अधिक हुए। बुद्धदेव भट्टाचार्य के शासनकाल में तो यह चरम पर था। आज कुछ बुद्धिजीवी उनकी तस्वीर टांगकर उन्हें पूजते हैं, लेकिन हम कहते हैं, ‘छि: बुद्ध, छि:!’ वे सम्माननीय व्यक्ति थे, अब नहीं रहे, पर मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने एक काला इतिहास रचा। उनके समय में पुलिस पूरी तरह से सीपीएम की गुलाम थी।”

वहीं, भाजपा नेता और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए तृणमूल सांसद ने कहा, “अब आए हैं शुभेंदु अधिकारी। वर्ष 2026 के चुनाव में उन्हें कितने हजार वोटों से हराया जाता है, यह देख लेना। वे ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं। वे कितने बड़े नेता हैं? मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं। वे श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के किसी भी विधानसभा सीट से जीतकर दिखाएं।”

कल्याण बंद्योपाध्याय ने दुर्गापुर गैंगरेप प्रकरण पर विपक्ष के नेता पर धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “दुर्गापुर की घटना को लेकर शुभेंदु अधिकारी हिंदू-मुस्लिम राजनीति कर रहे हैं। अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता, वे सिर्फ अपराधी होते हैं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कल्याण बंद्योपाध्याय का वाम मोर्चा पर हमला: “बुद्धदेव के दौर
उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हत्या और बलात्कार के सबसे अधिक मामले वाम शासन के दौरान हुए थे, और इनमें भी बुद्धदेव भट्टाचार्य के शासनकाल में सबसे ज्यादा घटनाएं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News