Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन

21 जुलाई की तैयारी सभा में शामिल होकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी के भीतर कथित भ्रष्टाचार और संपत्ति अर्जन को लेकर तीखी टिप्पणी की। हुगली जिलाध्यक्ष असित मजुमदार के आह्वान पर आयोजित इस सभा में उन्होंने कई नेताओं पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पार्टी में रहकर “माल कमा चुके हैं”, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।

28 Jun 2026

कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन

पश्चिम बर्दवान। 21 जुलाई की तैयारी सभा में शामिल होकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी के भीतर कथित भ्रष्टाचार और संपत्ति अर्जन को लेकर तीखी टिप्पणी की। हुगली जिलाध्यक्ष असित मजुमदार के आह्वान पर आयोजित इस सभा में उन्होंने कई नेताओं पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पार्टी में रहकर “माल कमा चुके हैं”, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।

सभा में उन्होंने कहा कि जो लोग पहले तृणमूल में थे और अब अलग रास्ता अपना चुके हैं, उन्होंने पार्टी में रहते हुए भारी संपत्ति बनाई। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से अपील करते हुए कहा कि यदि पार्टी में भ्रष्टाचार और अवैध कमाई के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है तो उन्हें उसका समर्थन है।

कल्याण बनर्जी ने कहा कि “बहुत लोगों ने खूब माल कमाया है, इसलिए चोरों के साथ चोर चले गए।” उन्होंने यह भी कहा कि केवल एक व्यक्ति को निशाना बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि “कलम और दवात” तक को जांच के दायरे में लाना होगा। उनके इस बयान को कई राजनीतिक पर्यवेक्षक पार्टी के भीतर असंतोष और गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं।

नाम लिए बिना उन्होंने नगर विकास मंत्री फिरहाद हाकिम पर भी हमला बोला। साथ ही स्नेहाशीष चक्रवर्ती, चंडीतला की विधायक स्वाती खंदकर, चांपदानी के पूर्व विधायक अरिंदम गुईन तथा संतोष सिंह उर्फ पप्पू को लेकर भी विवादित टिप्पणी की।

कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि 2009 में जिन लोगों के घर साधारण थे, आज उनके आवास आलीशान महलों जैसे हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेताओं के घरों के बेडरूम और वॉशरूम तक फाइव स्टार होटल को टक्कर देने वाले हैं।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कुछ नेता पहले भाजपा में जाने की सोच रहे थे, लेकिन वहां जगह नहीं मिलने पर उन्होंने अलग राजनीतिक मंच तैयार किया।

कल्याण ने कहा कि यह सब राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश है और इससे तृणमूल संगठन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन
21 जुलाई की तैयारी सभा में शामिल होकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी के भीतर कथित भ्रष्टाचार और संपत्ति अर्जन को लेकर तीखी टिप्पणी की। हुगली जिला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News