Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

अमित शाह को कहा गुंडा और जल्लाद कहकर फंसे कल्याण बनर्जी

भाजपा ने सांसद के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, गिरफ्तारी की मांग

13 Jun 2026

अमित शाह को कहा गुंडा और जल्लाद कहकर फंसे कल्याण बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी एक बार फिर अपने बयानों के कारण विवादों के घेरे में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा नेताओं ने श्रीरामपुर थाने में उनके विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने टीएमसी सांसद की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। 
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद भी कल्याण बनर्जी ने कई मौकों पर देश के गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बेहद अमर्यादित और विवादित टिप्पणियां की थीं। शिकायत पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि बनर्जी ने शाह के लिए गुंडा, जल्लाद, कायर और कम्प्लीटली डर्टी मैन जैसे आपत्तिजनक शब्दों का सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री पर कई अनैतिक और असंवैधानिक गतिविधियों में शामिल होने के मनगढ़ंत आरोप भी लगाए थे। मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले भाजपा नेता भास्कर घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के गृह मंत्री जैसे गरिमामय और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में बिना किसी राजनीतिक दबाव के तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी की अभद्र बयानबाजी केवल केंद्रीय नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने कई मौकों पर पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ भी बेहद अशोभनीय टिप्पणियां की हैं।
भाजपा नेताओं का तर्क है कि कल्याण बनर्जी लगातार इस तरह के भड़काऊ और अमर्यादित बयान देकर राज्य में शांति व्यवस्था को भंग करने और राजनीतिक तनाव को जानबूझकर बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि पूर्व में भी उनके द्वारा इस तरह की भाषा का बार-बार इस्तेमाल किया गया है, इसलिए अब उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाना अनिवार्य हो गया है। 
इस विवाद के बाद श्रीरामपुर के बटतला क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी अचानक बढ़ गई है। यहां बड़ी संख्या में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर उनका पुतला फूंककर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना था कि सार्वजनिक जीवन और राजनीति में शालीन भाषा एवं लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन हर हाल में होना चाहिए, जिसे टीएमसी सांसद पूरी तरह भूल चुके हैं। 
इस पूरे सियासी बवाल और पुलिस शिकायत पर कल्याण बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। वहीं, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भाजपा नेताओं से शिकायत मिलने की पुष्टि की है। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह को कहा गुंडा और जल्लाद कहकर फंसे कल्याण बनर्जी
भाजपा ने सांसद के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, गिरफ्तारी की मांग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News