Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

एसएससी के सभी मामलों से हटाए गए कल्याण बनर्जी, आयोग ने नियुक्त किए नए वकील

पश्चिम बंगाल में शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर कई मामले अदालत में लंबित हैं

24 Jul 2026

एसएससी के सभी मामलों से हटाए गए कल्याण बनर्जी, आयोग ने नियुक्त किए नए वकील

कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) से जुड़े सभी मामलों में वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी को हटा दिया गया है। अब वह एसएससी की ओर से किसी भी मामले में अदालत में पैरवी नहीं करेंगे। शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में एसएससी के अवधि समाप्त (एक्सपायर्ड) पैनल से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान वकील बदले जाने की जानकारी सामने आई।
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात ही कल्याण बनर्जी को एसएससी के सभी मामलों से हटा दिया गया। उनकी जगह आयोग ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रनील राय को नियुक्त किया है। उनके साथ जूनियर अधिवक्ता के रूप में सुनीत राय पैरवी करेंगे। शुक्रवार से ही दोनों ने आयोग की ओर से अदालत में पक्ष रखना शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि इसी महीने आईएएस अधिकारी दुष्यंत नारियाला को एसएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले वह पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव थे। बाद में मनोज अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाया गया और नारियाला को दिल्ली में राज्य का रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया। वह एसएससी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वकील बदलने का फैसला उन्होंने ही लिया है।
पश्चिम बंगाल में शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर कई मामले अदालत में लंबित हैं। आरोप है कि पैनल की वैधता समाप्त होने के बाद भी कई लोगों को उसी पैनल से नियुक्ति दी गई। शुक्रवार को न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ में इसी मामले की सुनवाई हुई, जहां एसएससी की ओर से इंद्रनील राय और सुनीत राय ने पक्ष रखा।
उल्लेखनीय है कि पहले कल्याण बनर्जी एसएससी से जुड़े अधिकांश मामलों में आयोग का पक्ष रखते थे, लेकिन राज्य में सरकार बदलने के बाद से आयोग की ओर से उनकी सक्रियता काफी कम हो गई थी। अब उन्हें आधिकारिक रूप से सभी मामलों से हटा दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसएससी के सभी मामलों से हटाए गए कल्याण बनर्जी
पश्चिम बंगाल में शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर कई मामले अदालत में लंबित हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News