Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यसभा में कमल हासन सहित चार सदस्यों ने ली शपथ

70 वर्षीय हासन 12 जून को डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।। हासन ने 2017 में भ्रष्टाचार से लड़ने, ग्रामीण विकास और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी पार्टी की स्थापना की थी।

25 Jul 2025

राज्यसभा में कमल हासन सहित चार सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन सहित तमिलनाडु के चार नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। तीन अन्य सदस्यों में पी.विल्सन, एसआर शिवलिंगम और रजति सलमा शामिल हैं। कमल हासन ने तमिल भाषा में शपथ ली।

70 वर्षीय हासन 12 जून को डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।। हासन ने 2017 में भ्रष्टाचार से लड़ने, ग्रामीण विकास और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी पार्टी की स्थापना की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी को लगभग 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां हासन कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा की वनाथी श्रीनिवासन से मामूली अंतर से हार गए थे। कमल हासन के नेतृत्व वाली पार्टी ने 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, बल्कि सत्तारूढ़ डीएमक को अपना समर्थन दिया था।

शपथ ग्रहण के बाद बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करने वाले विपक्ष के स्थगन नोटिस अस्वीकार किए जाने के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। उपसभापति हरिवंश ने कहा कि उन्हें नियम 267 के तहत 28 नोटिस मिले हैं, जिनमें एसआईआर, अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों के साथ कथित भेदभाव और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग की गयी है।

दोपहर तक के स्थगन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रश्नकाल के दौरान बोलने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों का विरोध जारी रहा। लगातार विरोध के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा में कमल हासन सहित चार सदस्यों ने ली शपथ
70 वर्षीय हासन 12 जून को डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।। हासन ने 2017 में भ्रष्टाचार से लड़ने, ग्रामीण विकास औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News