Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

जनता दरबार में पहुंचा कामदुनी पीड़िता का परिवार, मुख्यमंत्री ने दिया न्याय का आश्वासन

साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान पीड़िता की मां और भाई ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। उनके साथ कामदुनी आंदोलन की प्रमुख चेहरे मौसमी कोयाल और टुम्पा कोयाल भी मौजूद थीं।

15 Jul 2026

जनता दरबार में पहुंचा कामदुनी पीड़िता का परिवार, मुख्यमंत्री ने दिया न्याय का आश्वासन

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में बुधवार को बारासात के कामदुनी की सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या पीड़िता का परिवार न्याय की मांग लेकर पहुंचा। साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान पीड़िता की मां और भाई ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। उनके साथ कामदुनी आंदोलन की प्रमुख चेहरे मौसमी कोयाल और टुम्पा कोयाल भी मौजूद थीं।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कामदुनी मामले में न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और राज्य सरकार की ओर से किसी भी तरह का विरोध नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार के वकील पीड़ित परिवार का पूरा सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कामदुनी मामले की दोबारा जांच की मांग उठी थी और सरकार इस मामले की पूरी फाइल फिर से खोलकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पीड़िता की मां और भाई ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अब उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में उत्तर 24 परगना के कामदुनी में 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल को झकझोर दिया था और राज्यभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कामदुनी दौरे के दौरान भी जोरदार प्रदर्शन हुआ था। आंदोलन से जुड़ीं मौसमी कोयाल और टुम्पा कोयाल लंबे समय तक न्याय की मांग को लेकर सक्रिय रहीं।

फिलहाल पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एक बार फिर इस बहुचर्चित मामले को लेकर न्याय की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जनता दरबार में पहुंचा कामदुनी पीड़िता का परिवार, मुख्यमंत्री
साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान पीड़िता की मां और भाई ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। उनके साथ कामदुनी आंदो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News