Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कंगना रनौत ने नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग शुरू की, सेट से शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री ने खुद संकेत दिए हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

06 Jan 2026

कंगना रनौत ने नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग शुरू की, सेट से शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री कंगना रनौत को आखिरी बार पिछले साल जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई, जिसके बाद कंगना ने अपना ज़्यादातर फोकस राजनीति पर कर लिया था। अब एक बार फिर वह फिल्मों की ओर लौटती नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री ने खुद संकेत दिए हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म के सेट पर दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह निर्देशक मनोज तापड़िया के साथ बातचीत करती नज़र आती हैं। इस पोस्ट के ज़रिए कंगना ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि लंबे वक्त बाद शूटिंग पर लौटकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस हो रहा है।

हॉलीवुड डेब्यू और आने वाले प्रोजेक्ट्स

'भारत भाग्य विधाता' की घोषणा साल 2024 में हुई थी, हालांकि फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। इसी बीच खबर है कि कंगना जल्द ही हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। वह हॉरर-ड्रामा फिल्म 'ब्लेस्ड बी द ईविल' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ टायलर पोसी और स्कारलेट रोज स्टैलोन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा, कंगना के पास 'क्वीन 2' और 'तनु वेड्स मनु 3' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनका आधिकारिक ऐलान अभी होना बाकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कंगना रनौत ने नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग शुरू की
अभिनेत्री ने खुद संकेत दिए हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News