Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कंगना रनौत ने की आर्यन खान की तारीफ

नेपोटिज्म को लेकर हमेशा स्टार एक्टर्स पर निशाना साधने वाली कंगना ने इस बार आर्यन खान की तारीफ की है।

20 Nov 2024

कंगना रनौत ने की आर्यन खान की तारीफ

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर में एक अलग रास्ता चुना है। दूसरे स्टारकिड्स की तरह वह हीरो बनने नहीं बल्कि निर्देशन में कदम रखने आए हैं। उनके द्वारा निर्देशित पहली सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो हमेशा स्टारकिड्स की आलोचना करती रहती हैं, ने आर्यन खान की सराहना की है।

नेपोटिज्म को लेकर हमेशा स्टार एक्टर्स पर निशाना साधने वाली कंगना ने इस बार आर्यन खान की तारीफ की है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'फिल्मी परिवारों के बच्चे सिर्फ मेकअप करके, वजन कम करके, गुड़िया बनकर और खुद को हीरो-हीरोइन समझकर डेब्यू करते हैं। अब सभी को एक साथ आने की जरूरत है जो लोग आसानी से फिल्म उद्योग में प्रवेश कर सकते हैं वे अक्सर आसान रास्ता चुनते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि आर्यन खान ने ऐसा रास्ता चुना है जिसे बहुत कम लोग चुनते हैं एक लेखक और फिल्म निर्माता के रूप में शुरुआत ने ध्यान आकर्षित किया है।"

आर्यन खान अपने होम प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर के तहत एक वेब सीरीज की तैयारी में व्यस्त हैं। इस सीरीज में डायरेक्टर के तौर पर आर्यन हैं। । हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है जिसमें आर्यन की सीरीज के बारे में अहम जानकारी दी गई है। नेटफ्लिक्स ने अपने पोस्ट में लिखा, "नेटफ्लिक्स ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर काम किया है और हम दोनों जल्द ही एक वेबसीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसे गौरी खान द्वारा निर्मित और आर्यन खान द्वारा निर्देशित किया जाएगा।"

वेब सीरीज की स्टार कास्ट

आर्यन खान की वेब सीरीज का नाम स्टारडम माना जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। आर्यन की डेब्यू सीरीज में 90 के दशक के सुपरस्टार बॉबी देओल अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्माता करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण के सीज़न 8 में बॉबी ने खुलासा किया कि वह रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले एक सीरीज पर काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन कोई और नहीं बल्कि आर्यन खान कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कंगना रनौत ने की आर्यन खान की तारीफ
नेपोटिज्म को लेकर हमेशा स्टार एक्टर्स पर निशाना साधने वाली कंगना ने इस बार आर्यन खान की तारीफ की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News