Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत का संदेश, बोलीं- नारी होना महाशक्ति है, हर दिन आपका है

इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

08 Mar 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत का संदेश, बोलीं- नारी होना महाशक्ति है, हर दिन आपका है

 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा कि महिलाओं के लिए अपनी शक्तियों को पहचानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर दिन आपका दिन है। नारी होना एक महाशक्ति है। अपनी शक्तियों को पहचानें और समझें कि उनका उपयोग अपने लाभ के लिए कैसे करना है, न कि कभी अपने ही खिलाफ। उन्होंने आगे लिखा कि महिलाओं को उदार और पॉजिटिव बने रहना चाहिए। उनके अनुसार जो भी इंसान दूसरों को देता है, वह किसी न किसी रूप में उसे वापस जरूर मिलता है।

कंगना ने अपने संदेश में जीवन में पॉजिटिव सोच के महत्व को भी बताया। उन्होंने लिखा कि इंसान को अपने काम, परिवार और दोस्तों के लिए पूरी ईमानदारी से समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुशी की असली कुंजी यह है कि आप अपने काम, परिवार और दोस्तों को अपना सर्वश्रेष्ठ दें। साथ ही यह भी याद रखें कि कृतज्ञता सबसे बड़ा सुख है और इसे केवल आप ही अपने भीतर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और जीवन में आगे बढ़ते रहने की सलाह भी दी।

कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है जो अपने किरदारों के जरिए भी महिला सशक्तिकरण का संदेश देती रही हैं। उनकी कई फिल्मों में महिलाओं की मजबूती और आत्मनिर्भरता को दिखाया गया है। इनमें क्वीन, पंगा, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी, सिमरन और तनु वेड्स मनु जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में कंगना ने अलग-अलग तरह की मजबूत महिला किरदारों को निभाया, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कंगना के अलावा कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। इनमें कमल हासन और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े कलाकार भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों के संदेशों के जरिए महिलाओं के योगदान और उनकी ताकत को सम्मान दिया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत का संदेश, बोलीं- नारी
इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। अपने बेबाक अंदाज के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News