Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

करण जौहर का इमोशनल मोमेंट, शाहरुख खान को बताया अपनी सफलता की वजह

दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर ने रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए अपनी अनोखी स्टाइल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस खास मौके पर करण भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सुपरस्टार शाहरुख खान को दिया, जिन्हें उन्होंने अपना मार्गदर्शक बताया।

06 May 2026

करण जौहर का इमोशनल मोमेंट, शाहरुख खान को बताया अपनी सफलता की वजह

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 'मेट गाला 2026' में इस बार बॉलीवुड का खास जलवा देखने को मिला। दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर ने रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए अपनी अनोखी स्टाइल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस खास मौके पर करण भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सुपरस्टार शाहरुख खान को दिया, जिन्हें उन्होंने अपना मार्गदर्शक बताया।

मीडिया से बातचीत में करण जौहर ने कहा कि उनके करियर को संवारने में शाहरुख खान की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने इस पल को अपने जीवन का बेहद भावुक क्षण बताते हुए कहा कि शाहरुख के मेट गाला में शामिल होने के एक साल बाद खुद उसी मंच पर पहुंचना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। करण ने कहा, "मैं आज जिस मुकाम पर हूं, उसमें शाहरुख का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए यह पल मेरे लिए खास है।"

करण और शाहरुख खान की जोड़ी हिंदी सिनेमा में एक सफल साझेदारी के रूप में जानी जाती है। दोनों ने 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'माय नेम इज खान' जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। 'मेट गाला' में करण ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का तैयार किया हुआ 'फ्रेम्ड इन इटर्निटी' आउटफिट पहना, जो महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था। इस खास परिधान को 80 से अधिक कारीगरों ने करीब 85 दिनों की मेहनत से तैयार किया, जिसने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर शानदार तरीके से पेश किया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


करण जौहर का इमोशनल मोमेंट, शाहरुख खान को बताया अपनी सफलता की
दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर ने रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए अपनी अनोखी स्टाइल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस खास मौके पर करण भावुक नजर आए और उन्होंने अप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News