Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के विजेता

फैंस बेसब्री से जानना चाह रहे थे कि इस बार सेलेब कुकिंग शो की ट्रॉफी किसके नाम होगी और अब पर्दा उठ चुका है। करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर 'लाफ्टर शेफ 2' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

28 Jul 2025

करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के विजेता

कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने इस बार भी दर्शकों को खूब हंसाया और लुभाया। प्रतियोगियों ने जहां अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग, वहीं दूसरी ओर शानदार कुकिंग स्किल्स से लाखों दिलों पर राज किया। लंबे इंतजार और रोमांचक मुकाबलों के बाद आखिरकार शो को उसकी विजेता जोड़ी मिल गई है। फैंस बेसब्री से जानना चाह रहे थे कि इस बार सेलेब कुकिंग शो की ट्रॉफी किसके नाम होगी और अब पर्दा उठ चुका है। करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर 'लाफ्टर शेफ 2' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

'लाफ्टर शेफ सीजन 2' के भव्य फिनाले में तीन जोड़ियां अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, करण कुंद्रा-एल्विश यादव और अली गोनी-रीम शेख आमने-सामने थीं। लेकिन अंत में, जबर्दस्त परफॉर्मेंस और दर्शकों के प्यार के दम पर करण और एल्विश की जोड़ी ने बाकी दोनों जोड़ियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कलर्स चैनल ने विजेता जोड़ी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें करण और एल्विश ट्रॉफी हाथ में लिए खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की चमक और बड़ी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है।

जीत के बाद एल्विश यादव-शो की जीत के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "जब मैंने इस शो से जुड़ने का फैसला किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि आप सभी से मुझे इतना प्यार मिलेगा। मेरे पास शब्द नहीं हैं यह बताने के लिए कि मैं आप सभी का कितना आभारी हूं। जो दया, प्यार और समर्थन आपने मुझे दिया, वो वाकई में बेमिसाल है।" बता दें कि एल्विश और करण की जोड़ी ने न केवल अपनी जबरदस्त कुकिंग, बल्कि स्टाइलिश अंदाज और मनोरंजन के दम पर 'लाफ्टर शेफ 2' की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के विजे
फैंस बेसब्री से जानना चाह रहे थे कि इस बार सेलेब कुकिंग शो की ट्रॉफी किसके नाम होगी और अब पर्दा उठ चुका है। करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने शानदार परफॉर्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News