Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

थ्रिलर ड्रामा 'दायरा' में नजर आएंगी करीना कपूर, इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें

करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'दायरा' में साउथ के जाने-माने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन उनका साथ देंगे। यह पहली बार है, जब करीना और पृथ्वीराज बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

14 Apr 2025

थ्रिलर ड्रामा 'दायरा' में नजर आएंगी करीना कपूर, इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें

अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। करीना के प्रशंसक काफी समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल, करीना कपूर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका नाम 'दायरा' है ।

करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'दायरा' में साउथ के जाने-माने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन उनका साथ देंगे। यह पहली बार है, जब करीना और पृथ्वीराज बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं, जो इससे पहले 'राज़ी' और 'सैम बहादुर' जैसी सराहनीय फिल्में बना चुकी हैं।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पृथ्वीराज और मेघना के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने 'दायरा' को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है, जिससे साफ है कि यह फिल्म उनके लिए कितनी खास है।

‘दायरा’ फिल्म जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है, जिसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म ‘दायरा’ की स्क्रिप्ट को मेघना गुलजार ने यश केसवानी और सीमा अग्रवाल के साथ मिलकर लिखा है। ‘दायरा’ की कहानी कानून और न्याय के बीच की उस महीन रेखा को सामने लाएगी, जहां अक्सर नैतिकता और सच्चाई के मायने बदलते नज़र आते हैं। यह फिल्म न सिर्फ रोमांचक होगी, बल्कि सोचने पर मजबूर भी करेगी। इस बार दर्शकों को एक खास ट्रीट मिलने वाली है, क्योंकि करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


थ्रिलर ड्रामा 'दायरा' में नजर आएंगी करीना कपूर, इंस्टाग्राम
करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'दायरा' में साउथ के जाने-माने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन उनका साथ देंगे। यह पहली बार है, जब करीना और पृथ्वीराज बड़े पर्दे पर एक साथ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News