Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कर्नाटक में एससी-एसटी कल्याण फंड के गलत इस्तेमाल को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह जनता के साथ धोखा

उन्होंने कहा कि संविधान में अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण के लिए फंड निर्धारित किया गया है लेकिन उस फंड का इस्तेमाल राज्य के विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित राहुल गांधी की पांच गारंटियों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। यह संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। भाजपा इसकी निंदा करती है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

12 Jul 2024

कर्नाटक में एससी-एसटी कल्याण फंड के गलत इस्तेमाल को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह जनता के साथ धोखा

नई दिल्ली। कर्नाटक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण फंड के गलत इस्तेमाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।भाजपा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति उप- योजना की धनराशि का इस्तेमाल पांच गारंटियों के लिए कर रही है। यह दलित समुदाय के लोगों के साथ धोखा है। यह राशि उनके कल्याण के लिए खर्च की जानी थी।शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी जहां संविधान की प्रतियां लेकर घूमते रहते हैं, वहीं उनके लोग संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान में अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण के लिए फंड निर्धारित किया गया है लेकिन उस फंड का इस्तेमाल राज्य के विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित राहुल गांधी की पांच गारंटियों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। यह संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। भाजपा इसकी निंदा करती है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

मेघवाल ने कहा कि हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि एक तरफ तो वह संविधान के साथ खड़े हैं लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि इसमें कितने अध्याय और पेज हैं। संविधान की दुहाई दे कर वे कर्नाटक में सत्ता में आए। अब खुद ही संविधान के प्रावधानों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि एससी-एसटी कल्याण फंड की 14730.53 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल पांच गारंटियों को पूरा करने में लगाया जा रहा है। राहुल गांधी का दोहरा चरित्र जनता देख रही है। इस मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य सरकार को नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि जिनके कल्याण के ऊपर फंड खर्च होना चाहिए था, उनसे उनका अधिकार छीन कर कहीं और पैसा खर्च किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के लोग परेशान हो रहे हैं। यह उनके साथ धोखा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News