Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

'तू मेरी मैं तेरा' का गाना 'हम दोनों' रिलीज, कार्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल

फिल्म के टीज़र और टाइटल ट्रैक को पहले ही दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल चुका है, ऐसे में दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने दूसरा गाना 'हम दोनों' रिलीज कर दिया है। शानदार आवाज़ों के मालिक विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी द्वारा गाया गया यह ट्रैक रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है।

05 Dec 2025

'तू मेरी मैं तेरा' का गाना 'हम दोनों' रिलीज, कार्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल

रोमांटिक फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके कार्तिक आर्यन अब एक और नई रोमांटिक कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। इस बार उनके साथ नज़र आएंगी अनन्या पांडे, जिनके साथ उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के टीज़र और टाइटल ट्रैक को पहले ही दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल चुका है, ऐसे में दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने दूसरा गाना 'हम दोनों' रिलीज कर दिया है। शानदार आवाज़ों के मालिक विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी द्वारा गाया गया यह ट्रैक रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है।

गाने में छलकती केमिस्ट्री और खूबसूरत विज़ुअल्स

'हम दोनों’ एक ऐसा गीत है जो शुरुआत से अंत तक रोमांस, खुशी और ताजगी की भावना से भरपूर है। 3 मिनट 40 सेकंड का यह गाना खूबसूरत लोकेशन्स में फिल्माया गया है, जो हर फ्रेम को पोस्टकार्ड जैसा आकर्षक बनाता है। लेकिन असली आकर्षण कार्तिक और अनन्या की जोड़ी है दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी सहज और खूबसूरत है कि गाना देखते ही मुस्कान अपने आप चेहरे पर आ जाती है। गाने को सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और कुछ ही समय में इसे शानदार प्रतिक्रिया मिलने लगी है। दर्शक न सिर्फ संगीत की तारीफ कर रहे हैं बल्कि कार्तिक- अनन्या की जोड़ी को भी खूब सराह रहे हैं।

क्रिसमस पर होगी रोमांटिक धमाल की तैयारी

समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि कार्तिक और अनन्या की यह ताज़गी भरी जोड़ी क्रिसमस वीकेंड पर लोगों को थिएटर्स तक खींच लाएगी। रोमांस, संगीत और खूबसूरत लोकेशन्स के मेल से सजी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इस सर्दी दर्शकों को एक प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी पेश करने का वादा करती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'तू मेरी मैं तेरा' का गाना 'हम दोनों' रिलीज, कार्तिक-अनन्या
फिल्म के टीज़र और टाइटल ट्रैक को पहले ही दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल चुका है, ऐसे में दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने दूसरा गाना 'हम दोनों' रिलीज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News