Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कसबा लॉ कॉलेज सामूहिक बलात्कार मामला : राज्यपाल बोले– शिक्षा परिसरों में अराजकता बर्दाश्त नहीं, कड़े निर्देश जारी

उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन हरसंभव कदम उठाएगा

07 Jul 2025

कसबा लॉ कॉलेज सामूहिक बलात्कार मामला : राज्यपाल बोले– शिक्षा परिसरों में अराजकता बर्दाश्त नहीं, कड़े निर्देश जारी

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के कसबा लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सोमवार को गहरी चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून सर्वोपरि है और शैक्षणिक संस्थानों को असामाजिक तत्वों का अड्डा बनने से हर हाल में रोका जाना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा, “कॉलेज प्रशासन और छात्रों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे शैक्षणिक परिसरों की गरिमा को बनाए रखें।” उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से जवाबदेही तय करने की मांग की और कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है।
राज्यपाल की टिप्पणी के बाद राजभवन ने कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति को औपचारिक निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में छात्र कल्याण और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू करने को कहा गया है।
राज्यपाल ने यह भी बताया कि वे विश्वविद्यालय की कुलपति से नियमित संपर्क में हैं और कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।
राज्यपाल बोस ने शिक्षा के व्यापक सामाजिक योगदान की बात करते हुए कहा कि यह केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक प्रबुद्धता और समस्या-समाधान की राह है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सहिष्णुता, सहानुभूति, सम्मान और उत्तरदायित्व जैसे मूल्य छात्रों में विकसित होने चाहिएं।
राज्यपाल ने अपने वक्तव्य में बंगाल की ऐतिहासिक भूमिका की भी चर्चा की और कहा कि इस राज्य ने भारतीय नवजागरण की अगुवाई की है और हमेशा न्याय, समानता और स्वतंत्रता के लिए आंदोलन किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शिक्षा संस्थानों में बेलगाम ताकत के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि नियम सब पर समान रूप से लागू होते हैं और कोई बाहरी दबाव वैधानिक प्रक्रियाओं को प्रभावित नहीं कर सकता।
राज्यपाल ने छात्रों से अपील की कि वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रखें। उन्होंने ब्रिटिश इतिहासकार थॉमस फुलर का उद्धरण देते हुए कहा, “तुम कभी इतने ऊंचे नहीं उठ सकते कि कानून से ऊपर हो सको।”
राज्यपाल बोस ने कसबा लॉ कॉलेज कांड की निष्पक्ष, गहन और त्वरित जांच सुनिश्चित करने की बात कही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन हरसंभव कदम उठाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिक्षा परिसरों में अराजकता बर्दाश्त नहीं- राज्यपाल
उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन हरसंभव कदम उठाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News