Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

साडिय़ों के फेर में फंसा कटमनी का खिलाड़ी

पुलिस ने ढेर के नीचे से घसीट निकाला, खाट के नीचे छुपने का भी आया मामला

07 Jun 2026

साडिय़ों के फेर में फंसा कटमनी का खिलाड़ी

कोलकाता। सरकारी आवास योजना के नाम पर गरीब जनता से कटमनी (अवैध वसूली) वसूलने वाले नेताओं के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर से एक बेहद नाटकीय मामला सामने आया है, जहाँ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे तृणमूल के नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को पुलिस ने एक कपड़ा गोदाम में साडिय़ों के भारी ढेर के नीचे से ढूंढ निकाला। गिरफ्तारी का यह फिल्मी अंदाज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय ग्रामीणों ने ब्रह्मानंद के खिलाफ सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपी नेता फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह बिलासपुर इलाके में स्थित एक कपड़े के गोदाम में दुबका है। पुलिस ने जब गोदाम पर धावा बोला, तो शुरुआती तलाशी में वह नजर नहीं आया। इसके बाद जब पुलिस ने शक के आधार पर वहां रखे साडिय़ों के बड़े ढेर को हटाया, तो नेताजी उसके नीचे छिपे मिले। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आमता थाने में गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह का एक और हास्यास्पद मामला कूचबिहार जिले के माथाभांगा से भी सामने आया। वहाँ जोरपाटकी गांव में आवास योजना के बदले अवैध वसूली करने वाले एक और तृणमूल नेता सैदुल मियां के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग उनके घर का घेराव कर पैसे वापस करने की मांग करने लगे। आक्रोशित भीड़ को देखकर सैदुल मियां इस कदर खौफजदा हो गए कि वह घर के भीतर एक खाट के नीचे जाकर छिप गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें खाट के नीचे से बाहर निकाला और हिरासत में लिया। इन घटनाओं ने बंगाल के ग्रामीण अंचलों में व्याप्त कटमनी संस्कृति और जनता के बढ़ते आक्रोश को उजागर कर दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


साडिय़ों के फेर में फंसा कटमनी का खिलाड़ी
पुलिस ने ढेर के नीचे से घसीट निकाला, खाट के नीचे छुपने का भी आया मामला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News