Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक

कैटरीना और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था और उसका नाम विहान कौशल रखा है।

11 May 2026

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक

कैटरीना कैफ ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में मनाया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान कौशल की पहली झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस बेहद भावुक हो गए। कैटरीना और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था और उसका नाम विहान कौशल रखा है।

कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर के कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक तस्वीर में नन्हे विहान के छोटे-छोटे हाथ नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बच्चों की मशहूर किताब 'द वेरी हंग्री कैटरपिलर' पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में गुलाबी फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता और विक्की कौशल द्वारा लिखा गया एक प्यारा नोट नजर आया। नोट में लिखा था, "मेरी प्यारी, पहले मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! प्यार सहित, विहान और पापा कौशल।"

कैटरीना की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारा... मां कैटरीना और नन्हे विहान को ढेर सारा प्यार।" वहीं कई लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि कैटरीना और विक्की ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक
कैटरीना और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था और उसका नाम विहान कौशल रखा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News