Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

प्रेग्नेंसी के दौरान कैटरीना कैफ की निजी तस्वीरें लीक

तस्वीर में कैटरीना अपने घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं, बताया जा रहा है कि यह तस्वीर बिना उनकी अनुमति से खींची गई है।

निजता के हनन पर मचा बवाल

31 Oct 2025

प्रेग्नेंसी के दौरान कैटरीना कैफ की निजी तस्वीरें लीक

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल इन दिनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। फैंस भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर वायरल हो गई है, जिसने न केवल प्रशंसकों को हैरान किया बल्कि लोगों का गुस्सा भी भड़का दिया। तस्वीर में कैटरीना अपने घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं, बताया जा रहा है कि यह तस्वीर बिना उनकी अनुमति से खींची गई है।

निजता के हनन पर मचा बवाल

कैटरीना की यह प्राइवेट तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूजर्स ने इसे 'निजता का गंभीर उल्लंघन' करार दिया है। फैंस अभिनेत्री के समर्थन में उतर आए हैं और फोटो लेने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई की उठी मांग

इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। कई लोगों ने पुलिस और साइबर सेल से कानूनी हस्तक्षेप की मांग की है। सोशल मीडिया पर हैशटैग्स के साथ रिस्पेट प्राइवेसी ट्रेंड कर रहा है। कुछ यूजर्स ने इस घटना की तुलना उस वक्त से की जब आलिया भट्ट की भी बेटी राहा के जन्म के बाद उनकी बिना अनुमति खींची गई तस्वीरें वायरल हुई थीं। आलिया ने तब इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी।

कैटरीना की यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या पब्लिक फिगर्स की निजी ज़िंदगी की कोई सीमा नहीं रह गई है? अक्सर स्टार्स को एयरपोर्ट या इवेंट्स में फोटोग्राफरों से कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन घर जैसी निजी जगहों में ऐसी दखलंदाजी ने इंडस्ट्री के भीतर भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, अभिनेत्री की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस का रुख साफ है, वे कैटरीना कैफ के साथ मजबूती से खड़े हैं और निजता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रेग्नेंसी के दौरान कैटरीना कैफ की निजी तस्वीरें लीक
तस्वीर में कैटरीना अपने घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं, बताया जा रहा है कि यह तस्वीर बिना उनकी अनुमति से खींची गई है। निजता के हनन पर मचा बवाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News