Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

मणिपुर में केसीपी उग्रवादी गिरफ्तार, हेरोइन के साथ दो तस्कर भी दबोचे गये

मणिपुर पुलिस द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के हियांगलाम थाना क्षेत्र स्थित पोल स्टार कॉलेज के निकट अभियान चलाकर इम्फाल ईस्ट जिले के कैरंग मयाई लेइकाई निवासी मोहम्मद सलीम (31) तथा मोहम्मद नवाब (32) को गिरफ्तार किया।

17 May 2026

मणिपुर में केसीपी उग्रवादी गिरफ्तार, हेरोइन के साथ दो तस्कर भी दबोचे गये

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए विभिन्न अभियानों में दो कथित मादक पदार्थ तस्करों तथा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (अपुनबा) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के हियांगलाम थाना क्षेत्र स्थित पोल स्टार कॉलेज के निकट अभियान चलाकर इम्फाल ईस्ट जिले के कैरंग मयाई लेइकाई निवासी मोहम्मद सलीम (31) तथा मोहम्मद नवाब (32) को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13 साबुनदानी में छिपाकर रखा गया संदिग्ध हेरोइन ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका वजन लगभग 147 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा एक चारपहिया वाहन तथा 52 हजार नकद भी जब्त किए गए।

इसी दिन सुरक्षा बलों ने एक अन्य अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (अपुनबा) के सक्रिय सदस्य रेक्स थौदम उर्फ मचाटोम्बी (23) को भी गिरफ्तार किया। उसे इंफाल वेस्ट जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।

गिरफ्तार उग्रवादी मूल रूप से इंफाल ईस्ट जिले के पैलेस कंपाउंड हेइजिंगांग रोड का निवासी है और वर्तमान में काकवा नाओरेम लेइकाई में रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियां दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में केसीपी उग्रवादी गिरफ्तार, हेरोइन के साथ दो तस्कर
मणिपुर पुलिस द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के हियांगलाम थाना क्षेत्र स्थित पोल स्टार कॉलेज के निकट अभियान चलाकर इम्फाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News