Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खालिस्तानी आतंकी ने राममंदिर को उड़ाने की दी धमकी, अयोध्या में हाई अलर्ट

अयोध्या जिला प्रशासन ने धमकी के बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर सहित पूरी अयोध्या में हाई अलर्ट कर दिया है। मंगलवार को राममंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

12 Nov 2024

खालिस्तानी आतंकी ने राममंदिर को उड़ाने की दी धमकी, अयोध्या में हाई अलर्ट

अयोध्या। खालिस्तानी आतंकी की राममंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राममंदिर की सुरक्षा व्यवस्था आम दिनों में भी सख्त रहती है। हर दिन श्रद्धालुओं को सुरक्षा घेरे से होकर ही राममंदिर में प्रवेश दिया जाता है ।

अयोध्या जिला प्रशासन ने धमकी के बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर सहित पूरी अयोध्या में हाई अलर्ट कर दिया है। मंगलवार को राममंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आईजी पुलिस प्रवीण कुमार ने कहा कि आतंकी पन्नू ने वीडियो के माध्यम से धमकी दी है। इस तरह के वीडियो बयान पहले भी जारी किए गए हैं। हम सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से समीक्षा कर रहे हैं।

रामजन्भूमि की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने सुरक्षा में लगे अधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि परिसर, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने राममंदिर दर्शन मार्ग समेत प्रमुख स्थलों की जांच की। बाद में उन्होंने दावा किया कि रामजन्भूमि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का अयोध्या के राममंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने 16 और 17 नवंबर को राममंदिर में हिंसा की योजना बनाई है और इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की प्रार्थना करते हुए तस्वीरें भी दिखाई है। पन्नू ने यह धमकी कनाडा के ब्रैम्पटन से रिकॉर्ड की थी। वीडियो के जारिए मिली धमकी के बाद पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खालिस्तानी आतंकी ने राममंदिर को उड़ाने की दी धमकी, अयोध्या म
अयोध्या जिला प्रशासन ने धमकी के बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर सहित पूरी अयोध्या में हाई अलर्ट कर दिया है। मंगलवार को राममंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पूर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News