Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एडिलेड टेस्ट से ख्वाजा बाहर, कमिंस और लियोन की वापसी

जैसा कि पहले से उम्मीद थी, कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन टीम में लौट आए हैं। उनकी वापसी के चलते माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट को बाहर बैठना पड़ा है।

16 Dec 2025

एडिलेड टेस्ट से ख्वाजा बाहर, कमिंस और लियोन की वापसी

एडिलेड। एडिलेड में होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से उस्मान ख्वाजा को बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही यह अटकलें तेज हो गई हैं कि शायद ख्वाजा का यह ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टेस्ट साबित हो सकता है। चयनकर्ताओं ने जेक वेदराल्ड और ट्रैविस हेड की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया है।

जैसा कि पहले से उम्मीद थी, कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन टीम में लौट आए हैं। उनकी वापसी के चलते माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट को बाहर बैठना पड़ा है।

ख्वाजा दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे क्योंकि पर्थ टेस्ट के दौरान लगी पीठ की ऐंठन से वह पूरी तरह उबर नहीं पाए थे। हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत में ख्वाजा ने खुद को 100 फीसदी फिट बताया था और टीम में जगह बनाए रखने की इच्छा जताई थी। मध्यक्रम में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने जोश इंग्लिस को बनाए रखने का फैसला किया और वेदराल्ड-हेड की ओपनिंग जोड़ी को जारी रखा।

इस जोड़ी ने पर्थ की दूसरी पारी में 75 रन जोड़े थे, जबकि गाबा टेस्ट की पहली पारी में दोनों ने मिलकर 77 रनों की साझेदारी की थी। चयनकर्ताओं का मानना है कि इससे इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बना है।

कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,“पहले टेस्ट के बाद ट्रैविस का ओपनिंग करना हमारे लिए बड़ा बदलाव रहा है और वेदराल्ड के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी दिखी है। हमें लगा कि मध्यक्रम में बदलाव की जरूरत नहीं है। दोनों ओपनर लगातार स्कोरबोर्ड चलाते रहे हैं और इससे मर्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को भी अच्छी शुरुआत मिल रही है।”

ख्वाजा एडिलेड टेस्ट के दौरान 39 साल के हो जाएंगे। 2023 एशेज के बाद से उनका औसत 31.84 रहा है और इस दौरान उन्होंने 45 पारियों में सिर्फ एक शतक लगाया है।

ख्वाजा की वापसी की संभावनाओं पर कमिंस ने कहा,

“हां, संभावनाएं जरूर हैं। चयनकर्ता हर टेस्ट को अलग-अलग देखते हैं। ख्वाजा की ताकत यह है कि उन्होंने टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर दोनों में रन बनाए हैं। अगर हमें लगेगा कि टीम को उनकी जरूरत है, तो उनके लिए वापसी का रास्ता हमेशा खुला है।”

कमिंस ने चोटों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के 2-0 की बढ़त लेने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट सिस्टम की गहराई को दिखाता है। जोश हेज़लवुड के सीरीज से बाहर होने और खुद कमिंस के शुरुआती टेस्ट न खेलने के बावजूद टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

इस बीच, स्टीवन स्मिथ बीमारी के कारण सोमवार को ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन मंगलवार को सबसे पहले नेट्स में अभ्यास करते नजर आए।

तीसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:

जेक वेदराल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर,

जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन,स्कॉट बोलैंड।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एडिलेड टेस्ट से ख्वाजा बाहर, कमिंस और लियोन की वापसी
जैसा कि पहले से उम्मीद थी, कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन टीम में लौट आए हैं। उनकी वापसी के चलते माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट को बाहर बैठना पड़ा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News