Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अपहृत राजस्थान का व्यवसायी हावड़ा में बरामद

पुलिस ने देर रात लगभग साढ़े तीन बजे एक घर से सचिन को बरामद कर लिया

17 Feb 2025

अपहृत राजस्थान का व्यवसायी हावड़ा में बरामद

कोलकाता। राजस्थान के कपड़ा व्यवसायी सचिन वैष्णव का अपहरण कर लिया गया था। कपड़ा के व्यवसाय के लिए वह कोलकाता आये थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें डानकुनी के एक होटल में बंधक बनाकर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गयी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल टावर ट्रेस कर हावड़ा में निश्चिंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर से सचिन को सकुशल रिहा करवा लिया। तीन अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। हावड़ा सिटी के डीसी नार्थ बिशप सरकार ने आज इसकी जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि फूलबगान इलाके के मानस भट्टाचार्य ने शनिवार को रात जानकारी दी कि सचिन वैष्णव का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। पीडि़त ने किसी तरह अपना लाइव लोकेशन शेयर कर दिया। इसके बाद निश्चिंदा थाना के ओसी ने तुरंत रामचंद्रपुर के हाड़ीकल के कुछ घरों की तलाशी ली। 
पुलिस ने देर रात लगभग साढ़े तीन बजे एक घर से सचिन को बरामद कर लिया। यहां से तीन अपहरणकर्ता मृत्युंजय झा, जितेंद्र साव और अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया गया। 
डीसी नार्थ ने बताया कि सचिन 13 फरवरी को विमान से कोलकाता आया था और डानकुनी के होटल में ठहरा था। उसके ठहरने की व्यवस्था मृत्युंजय झा उर्फ सत्यम ने की थी। सचिन सत्यम के साथ लड़कियों के कपड़े के थोक व्यवसाय के बारे में डील करने आया था। 14 फरवरी को सचिन के लौटने की बात थी पर सत्यम के दिमाग में कुछ और चल रहा था। उसने सचिन को हाड़ीकल में एक समीर सोनकर के घर में जबर्दस्ती बंद कर दिया और इसके बाद जयपुर में सचिन के पार्टनर अजीत सिंह से 10 लाख रुपए की मांग की गयी। समीर सोनकर अभी फरार है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अपहृत राजस्थान का व्यवसायी हावड़ा में बरामद
पुलिस ने देर रात लगभग साढ़े तीन बजे एक घर से सचिन को बरामद कर लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News