Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कनाडा में खालिस्तानी हरकत पर विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर किरण रिजिजू ने सवाल उठाया

किरण रिजिजू ने प्रधानमंत्री की इस हमले की कड़ी निंदा किए जाने वाला एक्स पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह अविश्वसनीय है।! एक हिंदू मंदिर पर हमला हो रहा है और "विपक्ष के नेताओं" की ओर से निंदा का एक शब्द भी नहीं आया है।

05 Nov 2024

कनाडा में खालिस्तानी हरकत पर विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर किरण रिजिजू ने सवाल उठाया

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्षी नेताओं पर कनाडा में हिन्दू मंदिर पर खालिस्तानियों के हमलों की अबतक निंदा नहीं किए जाने को ‘अविश्वसनीय’ बताया है। उन्होंने कहा कि भले वे हिन्दू नहीं हैं लेकिन हम सभी को एकजुट होना चाहिए।

किरण रिजिजू ने प्रधानमंत्री की इस हमले की कड़ी निंदा किए जाने वाला एक्स पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह अविश्वसनीय है।! एक हिंदू मंदिर पर हमला हो रहा है और "विपक्ष के नेताओं" की ओर से निंदा का एक शब्द भी नहीं आया है। मैं भले हिंदू नहीं हूं लेकिन हम सभी को एकजुट होना चाहिए।' दोषी कौन है? नेताओं की बहरा कर देने वाली चुप्पी या उनकी जो उन्हें महान भारत का नेता मानते हैं?

कल रिजिजू ने सभी से अपील की थी कि कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए घृणित हमले की निंदा करने में प्रत्येक भारतीय को प्रधानमंत्री के साथ शामिल होना चाहिए। यह कुछ नेताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है, परीक्षण काल ​​है.. भारत के हकदार नेताओं की निंदा का इंतजार है।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने हमले की निंदा करते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कनाडा में ब्रैम्पटन में एक मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना निंदनीय है। हम भारत सरकार से इस मुद्दे को कनाडाई अधिकारियों के साथ दृढ़ता से उठाने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी भक्तों को मंदिर में जाने से रोकने की अनुमति नहीं दी जा सकती। श्रद्धालुओं को खालिस्तानी समर्थक तत्वों द्वारा परेशान किया गया और कनाडाई पुलिस ने खालिस्तानी समर्थकों के बजाय श्रद्धालुओं को विरोध जताने से रोकने की कोशिश की। हमें उम्मीद है कि भारत सरकार इस मामले को बहुत मजबूती से उठाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल कनाडा के ब्रैम्पटन में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि हिंसा के ऐसे कृत्य भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकते।

टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ मिलकर आयोजित वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों ने रविवार 3 नवंबर को हिंसक व्यवधान पैदा किया था। 2-3 नवंबर को वैंकूवर और सरे में आयोजित इसी तरह के शिविरों को भी बाधित करने का भी प्रयास किया गया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कनाडा में खालिस्तानी हरकत पर विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर किर
किरण रिजिजू ने प्रधानमंत्री की इस हमले की कड़ी निंदा किए जाने वाला एक्स पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह अविश्वसनीय है।! एक हिंदू मंदिर पर हमला हो रहा है और "विपक्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News