Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

केएमसी की जांच में निर्माणाधीन बहुमंजिला परियोजनाओं पर बड़ा खुलासा, केवल सात प्रतिशत इमारतों को मिली मंजूरी

तारातला में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने की घटना के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा शुरू की गई व्यापक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। निगम की उच्चस्तरीय समिति द्वारा जांचे गए 160 निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों में से केवल 11 परियोजनाओं को ही नियमों के अनुरूप पाया गया है।

14 Jul 2026

केएमसी की जांच में निर्माणाधीन बहुमंजिला परियोजनाओं पर बड़ा खुलासा, केवल सात प्रतिशत इमारतों को मिली मंजूरी

कोलकाता। तारातला में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने की घटना के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा शुरू की गई व्यापक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। निगम की उच्चस्तरीय समिति द्वारा जांचे गए 160 निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों में से केवल 11 परियोजनाओं को ही नियमों के अनुरूप पाया गया है। यानी महज 6.87 प्रतिशत परियोजनाओं को ही समिति की मंजूरी मिली है।

केएमसी आयुक्त स्मिता पांडे ने उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट ली है। मंगलवार सुबह केएमसी के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि 160 निर्माणाधीन परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिनमें से केवल 11 इमारतें निर्धारित मानकों पर खरी उतरीं। समिति ने पाया कि बड़ी संख्या में परियोजनाओं में निर्माण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया।

जांच के दौरान 23 निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतों में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आई। इनमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग, श्रमिकों की सुरक्षा की अनदेखी तथा भवन निर्माण संहिता और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन शामिल है। आयुक्त स्मिता पांडे ने कहा कि जिस तरह से इन परियोजनाओं में काम किया जा रहा था, उससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इन खामियों को देखते हुए केएमसी ने संबंधित 23 परियोजनाओं में निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। इन परियोजनाओं की फाइलें संबंधित डेवलपर और प्रमोटरों को आवश्यक सुधार के लिए वापस भेज दी गई हैं। जब तक सभी कमियां नियमों के अनुसार दूर नहीं कर दी जातीं, तब तक इन स्थलों पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा।

केएमसी के सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में शहर में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के लिए कुल 344 आवेदन प्राप्त हुए थे। पहले चरण में 200 निर्माणाधीन परियोजनाओं की पहचान की गई, जिनमें से 160 स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया। शेष परियोजनाओं की जांच आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, 41 अन्य निर्माणाधीन बहुमंजिला परियोजनाओं की ऑडिट रिपोर्ट तकनीकी उपसमिति को भेजी गई है। उपसमिति की जांच और मंजूरी मिलने के बाद ही इन परियोजनाओं पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने तारातला में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद केएमसी ने अपने अधिकार क्षेत्र में चल रही सभी निर्माणाधीन बहुमंजिला परियोजनाओं की समीक्षा का आदेश दिया था, ताकि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और स्वीकृति प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केएमसी की जांच में निर्माणाधीन बहुमंजिला परियोजनाओं पर बड़ा
तारातला में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने की घटना के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा शुरू की गई व्यापक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। निगम की उच्चस्तरीय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News