Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी, अगले दो दिनों के लिए तूफान और बारिश का पूर्वानुमान

सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है और तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है

07 Apr 2026

कोलकाता में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी, अगले दो दिनों के लिए तूफान और बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक लगातार आंधी-बारिश होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप रविवार और सोमवार को कोलकाता तथा आसपास के क्षेत्रों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। सोमवार रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई बारिश पहले हल्की रही, लेकिन बाद में तेज हो गई। इसके साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर में अधिकतम हवा की रफ्तार 63 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं अलीपुर में रात तक कुल छह मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। मंगलवार शाम के बाद फिर आंधी और बारिश की संभावना है, जबकि बुधवार को भी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार और बुधवार को बारिश की मात्रा बढ़ सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार से मणिपुर तक एक निम्न दबाव की अक्ष रेखा बनी हुई है, जो उत्तर बंगाल, असम और बांग्लादेश के ऊपर से गुजर रही है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। इसके कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है और गरज वाले बादल बनने से आंधी-बारिश की अनुकूल स्थिति बन गई है।
लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। सोमवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग पांच डिग्री कम है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत तक रहने के कारण शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना अधिक बताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मंगलवार को आंधी-बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान और बीरभूम जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
इसके अलावा पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम तथा मुर्शिदाबाद में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कोलकाता में भी आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है।
बुधवार को पूर्व बर्धमान, हावड़ा, हुगली, नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना है।
गुरुवार को दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में छिटपुट आंधी-बारिश जारी रह सकती है, लेकिन शाम के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा। शुक्रवार से बारिश की संभावना काफी कम हो जाएगी। सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है और तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
उत्तर बंगाल में भी बारिश का पूर्वानुमान
मंगलवार और बुधवार को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका है, जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां भी हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी
सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है और तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News